King Movie: इस दिन होगा सबसे बड़ा धमाका, मेकर्स जारी करेंगे किंग का नया लुक

King Movie: शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़ी एक बेहद जबरदस्त अपडेट सामने आई है, जिसे सुन फैंस यकीनन एक्साइटेड हो जाएंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 13 May 2026 9:50 PM IST
King Movie: इस दिन होगा सबसे बड़ा धमाका, मेकर्स जारी करेंगे किंग का नया लुक
X

King Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चाओं में हैं, पिछले दिनों किंग मूवी के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए थे, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण विदेश में किंग मूवी (King Movie) के एक धमाकेदार गाने की शूटिंग कर रहें हैं, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक पता चल चुका है कि किंग मूवी का अगला पोस्टर कब जारी किया जाएगा।

किंग मूवी का अगला पोस्टर कब होगा जारी

किंग मूवी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, फिल्म से जुड़ी ऐसी-ऐसी अपडेट सामने आई है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, जिस तरह से अभी से ही किंग मूवी को लेकर क्रेज बना हुआ है, उससे साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। बता दें कि किंग मूवी का टीजर मेकर्स ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी किया था, जिसने धमाल मचा दिया था, वहीं अब मेकर्स दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज़ देने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग मूवी का अगला पोस्टर मेकर्स एक खास दिन पर रिवील करने की प्लानिंग कर रहें हैं, जी हां! फिल्म का अगली झलक सुहाना खान के जन्मदिन पर जारी की जा सकती है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना जन्मदिन मनाने वालीं हैं, कहा जा रहा है कि सुहाना के जन्मदिन पर ही मेकर्स किंग की अगली झलक रिवील करने की प्लानिंग कर रहें हैं, यह खबर सुन फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग

शाहरुख खान की किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहें हैं, सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के लिए खूब खून पसीना बहा रहें हैं। इस फिल्म में बेहतरीन स्टार प्लस नजर आएंगी, शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभय वर्मा जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story