TRENDING TAGS :
King Movie: शाहरुख खान की किंग मूवी में एड शीरन ने हिंदी में गाया पहली बार गाना
King Movie Song: शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए हुआ सबसे बड़ा ग्लोबल म्यूजिकल कोलैबोरेशन, एड शीरन और अरिजीत सिंह की आवाज में आया ‘तू मिल जाए
Shahrukh Khan King Movie Song Tu Mil Jaaye Arijit Singh Ed Sheeran Hindi (Image Credit- Social Media)
King Movie Song: ग्लोबल पॉप स्टार एड शीरन ने बताया कि कैसे शाहरुख खान से हुई एक आम मुलाकात ने उन्हें फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ से बॉलीवुड में अपना पहला गाना गाने का मौका दिलाया। इस गाने में उन्होंने अरिजीत सिंह और मधुबंती के साथ अपनी आवाज दी है।
शाहरुख खान की किंग फिल्म एड शीरन ने अरिजीत सिंह के साथ हिंदी में गाना गाया (Shahrukh Khan King Movie Song Ed Sheeran And Arijit Singh In Hindi)-
इंटरनेशनल सिंगर-सॉन्ग राइटर एड शीरन ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए शाहरुख खान स्टारर सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म किंग के जरिए अपने गाए गए सबसे पहले हिंदी गाने 'तू मिल जाए' के रिकॉर्डिंग की झलक यानी बिहाइंड-द-सीन्स को शेयर किया है। बता दें कि यह फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
यह कोलैबोरेशन कैसे मुमकिन हुआ इसपर रोशनी डालते हुए एड ने बताया कि जब वे सबसे पहले शाहरुख खान से मिले, तब सुपरस्टार ने उन्हें कहा था कि उन्हें उनकी अगली फिल्म के लिए गाना बनाना होगा, जिससे एड का बॉलीवुड में डेब्यू भी होगा। पिछले कुछ सालों से वे एक दूसरे के संपर्क में हैं, और इस तरह से उनके बीच का बॉन्ड वक्त के साथ बना। अपने भारत में ट्रिप के दौरान एड ने शाहरुख खान के घर का दौरा भी किया, ताकि वे अरिजीत सिंह के साथ अपने म्यूजिक वीडियो में एक्टर का कैमियो अपीयरेंस शूट करवा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने उनके कुछ बेहद पसंदीदा लोगों को उनके करीब लाया।
https://www.instagram.com/reel/DfR1OmtoDO_/?utm_source=ig_web_copy_link&vrfl=NTc4MTIwNjQ2YQ==
गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, अरिजीत सिंह, एड शीरन और फीमेल सिंगर मधुबंती की आवाज से सजा फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ एक खास ग्लोबल म्यूजिकल मोमेंट बन गया है। अब फैंस शाहरुख खान के जादू को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


