King Movie के रिलीज से पहले ही फिल्म के बहिष्कार की मांग, जानिए क्या है वजह

Shahrukh Khan King Movie Boycott: शाहरूख खान की किंग फिल्म का गाना आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है, गाने के रिलीज के बाद ही बायकॉट की मांग की जाने लगी

Shikha Tiwari
Published on: 2 Nov 2026 2:01 PM IST
Shahrukh Khan King Movie Song Tu Mil Jaaye Controversy
X

Shahrukh Khan King Movie Song Tu Mil Jaaye Controversy (Image Credit- Social Media)

Shahrukh Khan King Movie Boycott: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान का आज जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी अपमिंग फिल्म किंग के मेकर्स ने उनको एक सरप्राइज दिया है। उनकी फिल्म किंग के टीजर की बात काफी दिनों से हो रही थी। लेकिन फिल्म का टीजर तो नहीं रिलीज किया गया है। लेकिन फिल्म का गाना तू मिल जाए रिलीज किया गया है। फिल्म के गाने में एक बार फिर से दर्शकों को दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान की जोड़ी देखने को मिली है। लेकिन ऐसा ही हुआ है। तो वहीं इस गाने को जहाँ दर्शकों ने पसंद किया है। तो वहीं इस गाने को ट्रोल भी किया है।

शाहरूख खान की फिल्म किंग के गाने की वजह से नेटिजन्स ने किया बहिष्कार (Shahrukh Khan King Movie Song Tu Mil Jaaye Controversy)-

रोमांस, एक्शन और दहशत का शानदार मेल यह गाना दर्शकों को ‘किंग’ के एक नए अंदाज से रूबरू कराता है। यह गाना सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी और उसके अलग-अलग रंगों की भी झलक दिखाता है।

सचिन-जिगर के संगीत, कुमार के बोल, पीयूष-शाजिया की कोरियोग्राफी और एड शीरन के लिखे अंग्रेजी रैप से सजा ‘तू मिल जाए’ कई बेहतरीन कलाकारों की रचनात्मकता को एक साथ लेकर आता है। वीडियो का अंत भी शाहरुख खान के एक दमदार डायलॉग के साथ होता है, “इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।” यह डायलॉग एक बार फिर ‘किंग’ के रौब और दमदार अंदाज को सामने लाता है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है। ‘तू मिल जाए’ में दोनों की जोड़ी एक बार फिर अपने रोमांटिक पलों और शानदार विजुअल्स के साथ वही पुराना जादू बिखेरती नजर आ रही है। गाने में एक्शन के सीन, शानदार ट्रांजिशन और दमदार डायलॉग इसे एक आम गाने से कहीं ज्यादा खास बनाते हैं। इसके जरिए दर्शकों को पहली बार बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म ‘किंग’ की दुनिया की झलक देखने को मिलती है।

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म किंग के गाने पर हुआ विवाद

एक यूजर ने लिखा- फिर से वही रंग, फिर से बायकॉट कैंपेन शुरू होने वाला है, फिर से एक और ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर आने वाली है

https://x.com/ReviewBollywoo1/status/2116976423886111156?a=v0MiKtnPJu_l_8HC8-w&s=19

एक यूजर ने लिखा-हर भर वही पैटर्न वही भगवा ड्रेस, यहाँ क्या हो रहा है??

https://x.com/GamingCps/status/2116966957929075167?a=rqFzCb1_Q-To-mvBuJY&s=19

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story