TRENDING TAGS :
King Trailer Release Date: शाहरूख खान की किंग मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा, जानिए
Shahrukh Khan King Movie Trailer: शाहरूख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग का ट्रेलर कब रिलीज होगा, जानिए
King Movie Trailer Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। शाहरूख खान की फिल्म किंग का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। किंग मूवी के टीजर के बाद से ही दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। किंग मूवी का ट्रेलर चलिए जानते हैं कब रिलीज किया जाएगा।
शाहरूख खान की किंग मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Shahrukh Khan King Movie Trailer Release Date)-
शाहरूख खान की फिल्म किंग जिसके माध्यम से शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। शाहरूख खान की किंग मूवी का गाना तू मिल जाए, जिसको एड शीरन और अरिजित सिंह ने गाया है। सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेडिंग में हैं। अब जाकर शाहरूख खान कि किंग मूवी के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
रिपोर्ट कि माने तो शाहरूख खान की किंग मूवी का ट्रेलर 14 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। तो वहीं किंग मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों को 24 दिसंबर 2026 को देखने को मिलेगी। किंग मूवी में शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान अहम किरदार निभा रही हैं। ये उनकी पहली बड़े पर्दे पर बॉलीवुड फिल्म है। इसके अलावा किंग मूवी में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण समेत अन्य सेलेब्स शाहरूख खान की किंग मूवी में नजर आएंगे।
शाहरुख खान ने पहले फैंस को भरोसा दिलाया था कि किंग का प्रमोशनल मटीरियल थिएटर में रिलीज़ होने से पहले आ जाएगा। सितंबर में X पर AskSRK सेशन के दौरान, सुपरस्टार ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, इमोशन और विज़ुअल इफेक्ट्स में की जा रही मेहनत के बारे में भी बात की। उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की कड़ी मेहनत की तारीफ़ की और बताया कि टीम सबसे अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए अपना समय ले रही है।


