Pathaan 2: पठान 2 हुई कंफर्म, शाहरुख खान संग नजर आएगा ये साउथ एक्टर?

Pathaan 2: शाहरुख खान की फिल्म पठान 2 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस यकीनन खुशी से झूम उठेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2026 7:42 PM IST
Shahrukh Khan Pathaan 2 Confirmed
X

Shahrukh Khan Pathaan 2 Confirmed 

Pathaan 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चाओं में हैं, जो इस साल दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान के फैंस के बीच किंग मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, किंग के साथ ही पिछले कुछ दिनों से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के सीक्वल पठान 2 से जुड़ी खबरें भी आ रहीं हैं, वहीं अब पठान 2 से जुड़ी ऐसी बड़ी अपडेट मिली है, जिसे सुन किंग खान के फैंस खुशी से नाच उठेंगे, आइए फिर जानते हैं।

पठान 2 की स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

पठान शाहरुख खान की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों में से एक है, पिछले कुछ दिनों से इसी फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है और अब जाकर फिल्म पर पक्की मुहर भी लग चुकी है, जी हां! पठान 2 से जुड़ी जो खबरें आ रहीं हैं, उसके मुताबिक पठान 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल खबर है कि आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला ने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी थी, लेकिन जिस तरह धुरंधर के बाद YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को ट्रोल किया गया, उसी को देखते हुए अब स्क्रिप्ट में सुधार किया जा रहा है, जी हां! धुरंधर के स्तर की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है।

पठान 2 की स्क्रिप्ट के साथ ही स्टार कास्ट से जुड़ी अपडेट भी सामने आई है, जिसके मुताबिक शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण की भी वापसी हो सकती है। हालांकि नई बात ये है कि पठान 2 में साउथ के एक सुपरस्टार को कास्ट करने की बात चल रही है, जो कोई और नहीं, बल्कि जूनियर NTR हैं। खबरें हैं कि मेकर्स जूनियर NTR को पठान 2 में लेना चाह रहें हैं, याद दिला दें कि जूनियर NTR वॉर 2 का हिस्सा रह चुके हैं, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। यदि जूनियर NTR पठान 2 का हिस्सा बनेंगे तो यकीनन शाहरुख खान और उनके बीच जबरदस्त फेस ऑफ होगा। पठान के सीक्वल से जुड़ी आई इस खबर को सुन फैंस खुशी से झूम उठें हैं, हालांकि अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story