King Movie : कातिल नहीं, आशिक हूं’, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर रिलीज

Shahrukh Khan King Movie Poster: किंग’ बनकर छाए शाहरुख खान, ‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ कहकर दिखाई अपनी नए पोस्टर में जबरदस्त झलक

Shikha Tiwari
Published on: 27 Oct 2026 10:32 AM IST
Shahrukh Khan King Movie Poster
X

Shahrukh Khan King Movie Poster (Image Credit- Social Media)

King Movie Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान यानि शाहरूख खान काफी लंबे समय से फिल्मों में नजर नही आए हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान का बॉलीवुड में एंट्री होगी। इससे पहले सुहाना खान को वेब-सीरीज में देखा गया है। लेकिन अभी तक उनको किसी फिल्म में नहीं देखा गया था। किंग फिल्म के मेकर्स ने आज शाहरूख खान का दमदार पोस्टर रिलीज किया है।

शाहरूख खान ने किंग मूवी का दमदार पोस्टर किया रिलीज (Shahrukh Khan King Movie Poster Out)-

शाहरुख खान ने अपने सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्म किंग के नए पावर पैक्ड पोस्टर के साथ माहौल को गर्म कर दिया है। बता दें कि पोस्टर में एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस की झलक देखने मिल रही है। इस एक्शन इंटीरियनर के नए पोस्टर में होठों में गुलाब दबाएं और आंखों में आग लिए शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग और जबरदस्त अवतार में उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/De--1PuIdC3/?cplk=a2pxdXFmdDZsYmow

शाहरुख द्वारा रिलीज़ किए गए नए पोस्टर में किंग की लार्जर देन लाइफ अपील महसूस की जा सकती है। यह पोस्टर फैंस को एक और वजह दे रहा है कि क्यों वे सुपरस्टार के नए अवतार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करें। सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, किंग दुनिया भर के सिनेमाघर में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

किंग मूवी में शाहरूख खान सुहाना खान के अलावा अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी समेत कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहरूख खान के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। देखने लायक होगा कि शाहरूख खान की फिल्म किंग बॉक्स ऑफिस पर क्या नया इतिहास रचति है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story