Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म शैंतान बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई और दर्शको से मिला काफी अच्छा रिस्पांस...

Shikha Tiwari
Published on: 9 March 2024 11:03 AM IST
Shaitaan Box Office Collection Day 2
X

Shaitaan Box Office Collection Day 2

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म शैंतान (Shaitaan Movie) इस समय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से तहलका मचा रही है। जबसे फिल्म का ट्रेलर आया था, तबसे ही ये कंफर्म हो गया था कि फिल्म शैंतान बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते जमकर कमाई करने वाले वाली है क्योकि इसका ट्रेलर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। और मूवी के एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। चलिए तो जानते है, फिल्म शैंतान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

शैंतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Shaitaan Box Office Collection Day 1)-


मार्च से लेकर आने वाला ये पूरा साल अजय देवगन के नाम रहने वाला है। जिस तरह से इस साल अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की है। उसको देखते हुए यही कहा जा सकता है कि अजय देवगन के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। उनकी फिल्म शैंतान का जिस तरह से दर्शको को इंतजार था। उसी तरह से फिल्म को रिस्पांस भी मिला है। ये फिल्म महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज हुई है। अजय देवगन और आर माधवन की इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म भले ही गुजराती फिल्म की हिंदी रीमेक हो लेकिन उसके बावजूद भी पहले दिन फिल्म शैंतान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। रिपोर्ट्स कि माने तो अजय देगवन की फिल्म शैंतान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 14.50 करोड़ (Shaitaan Box Office Collection Day 1) तक का कलेक्शन की है।

शैंतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Shaitaan Box Office Collection Day 2) -

यदि हम फिल्म शैंतान (Shaitaan Movie) के दूसरे दिन के कलेक्शन यानि शनिवार के कलेक्शन की बात करे तो शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से फिल्म को पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन दर्शको का ज्यादा प्यार मिलेगा और फिल्म की कमाई में दूसरे दिन पहले दिन की अपेक्षा और उछाल दर्ज किया जा सकता है। फिल्म शैंतान बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 12-16 करोड़ तक के बीच कलेक्शन कर सकती है।


शैंतान मूवी टोटल कलेक्शन (Shaitaan Movie Total Collection)-

शैंतान मूवी (Shaitaan Movie) को जिस तरह से फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही अपने बजट से ज्यादा यानि 100 करोड़ का आकड़ा क्रास कर जाएगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story