Shakti Kapoor ने लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट भड़के लोग कहा- एक ठरकी हमेशा ठरकी रहता है

Shakti Kapoor Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों पर कमेंट करते हुए नजर आए हैं

Shikha Tiwari
Published on: 6 Sept 2026 1:48 PM IST (Updated on: 6 Sept 2026 2:23 PM IST)
Shakti Kapoor Video
X

Shakti Kapoor Viral Video (Image Credit-Social Media)

Shakti Kapoor Video: शक्ति कपूर बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध एक्टर हैं, उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कॉमेडियन से लेकर विलेन तक का किरदार प्ले किया है। उनके किरदारों को दर्शक आज भी याद करते हैं। लेकिन काफी समय से शक्ति कपूर फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। उनकी कोई भी नई फिल्म नहीं आई है। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

शक्ति कपूर ने लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट वीडियो हुआ वायरल (Shakti Kapoor Viral Video)-

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि शक्ति कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शक्ति कपूर एक दही हांडी कंप्टीशन में गेस्ट के तौर पर गए थे। जहाँ पर शक्ति कपूर ने एक ऐसा बयान दिया, जिसकी वजह से वो चर्चाओं में आ गए हैं। बता दे कि शक्ति कपूर ने कहा- भगवान ने सबसे पहले दुनिया बनाई, उसके बाद वो सो गया, उसके बाद आदमी बनाया फिर सो गया, लेकिन बाद में भगवान ने लड़की को बनाया ना वो खुद सोया और ना हमें सोने दिया, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


शक्ति कपूर का ये वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा- सर आपकी बेटी बहुत क्यूट है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वन्स ए थरकी आलवेज एक थरकी


शक्ति कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद शक्ति कपूर को लेकर चर्चा हो रही है। बता दे कि शक्ति कपूर की आखिरी फिल्म मेरे हस्बैंड की बीबी है, जोकि 2025 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनको किसी अन्य फिल्म में नहीं देखा गया। नाहि उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story