Sharad Kapoor के साथ हुआ बहुत बड़ा स्कैम, भावुक कर देने वाला वीडियो आया सामने

Sharad Kapoor News: शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक जानकारी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे लोग उनकी मद्द करने के नाम पर उनके साथ स्कैम कर रहे हैं

Shikha Tiwari
Published on: 18 Nov 2026 8:57 AM IST
Sharad Kapoor Video
X

Sharad Kapoor Viral Video (Image Credit- Social Media)

Sharad Kapoor News: जोश मूवी के एक्टर शरद कपूर जोकि कुछ दिनों से काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चित हैं जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है, उनकी तबीयत का सहीं ना होना, जिसके बाद उनके लिए हेमा चौधरी ने मद्द की मांंग की है। शरद कपूर का वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने उनकी मद्द की है। जिसमें सोनू सूद और सलमान खान का नाम शामिल है। इन सबके बीच शरद कपूर का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ स्कैम हो रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शरद कपूर के साथ हुआ स्कैम (Sharad Kapoor Controversy)-

शरद कपूर का दावा है कि लोगों ने रील्स और वीडियो बनाने के लिए जबरदस्ती उनके हाथों में पैसे थमा दिए, और बाद में वापस लिया है। एक वीडियो में, अभिनेता ने बताया कि कुछ लोग उनके पास पैसे लेकर आए, इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और बाद में पैसे वापस ले लिए। इस तरह के अनुभवों से परेशान होकर, शरद ने कहा है कि अब वे लोगों से नहीं मिलेंगे। अपने हालिया वीडियो में, शरद ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, अपने प्रशंसकों और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके हालात के बारे में जानकर उन्हें सपोर्ट किया। हालांकि, उन्होंने ऑनलाइन फैल रहे भ्रामक कंटेंट पर अपनी नाराजगी जताई है।

तो वहीं एक्टर सोनू सूद ने सोमवार को जोश एक्टर शरद कपूर से मुलाकात की, जो हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब खबर आई थी कि उन्होंने अपनी हेल्थ और पैसे की दिक्कतों की वजह से अपने कुत्तों को एक शेल्टर में छोड़ दिया था। मुंबई में दोनों एक्टर्स की मुलाकात की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। एक्टर सलमान खान और अमिताभ बच्चन भी आगे आए, तो ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मदद की बात मानते हुए फिल्म इंडस्ट्री से स्ट्रगल कर रहे आर्टिस्ट्स की मदद करने की अपील की।

https://www.instagram.com/reel/DfzWR56xAoV/?fqnt=aDZwcmp4Zm83bTls

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story