Shefali Jariwala की पहली शादी का वीडियो हुआ वायरल, पहचान पाना मुश्किल देखें

Shefali Jariwala First Marriage Video: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनकी पहली शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाँथों में चूड़ा पहने हुए मांग में सिंदूर लगाए आई नजर

Shikha Tiwari
Published on: 30 Jun 2025 4:30 PM IST (Updated on: 30 Jun 2025 4:30 PM IST)
Shefali Jariwala First Marriage Video
X

Shefali Jariwala First Wedding Video (Image Credit- Social Media)

Shefali Jariwala First Marriage Video: मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। शेफाली को देखकर किसी को लगा ही नहीं था कि 42 साल की उम्र में Shefali Jariwala इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगी। शेफाली जरीवाला के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा था। लेकिन हालहि में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Shefali Jariwala के मौत की वजह लो बीपी बताई जा रही है। लेकिन उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब क्लियर हो जाएगा। जिसका इंतजार अभी तक किया जा रहा है। तो वहीं इन सबके बीच शेफाली जरीवाला की पहली शादी की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शेफाली जरीवाला की पहली शादी की वीडियो हुई वायरल (Shefali Jariwala First Wedding Video Viral)-

शेफाली जरीवाला ने दो शादियाँ की थी। उनकी पहली शादी मीट ब्रदर्स के सिंगर हरमीत सिंह संग 2004 में हुआ था। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली थी। 5 साल बाद यादि 2009 में उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी मुलाकात पराग त्यागी संग हुई। जिनको लंबे समय तक डेट करने के बाद 2014 में शेफाली जरीवाला ने उनसे विवाह कर लिया और 2025 में वो दुनिया को अलविदा कहकर चली गई।

तो वहीं अब Shefali Jariwala की मौत के बाद उनकी पहली शादी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें Shefali Jariwala अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ ग्वालियर पहुँची हुई हैं। सर पर दुप्पटा ओढ़े जींस और कुर्ती पहने हुए हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए हुए Shefali Jariwala काफी खुश नजर आ रही है।


उनकी पहली शादी का वीडियो उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका ये लुक देखकर फैंस काफी ज्यादा दुखी हो रहे हैं। किसी को भरोषा ही नहीं हो रहा है कि वो इस तरह से इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाएंगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story