मेरी परी के लिए....इतना कहकर रोने लगे शेफाली जरीवाला के पति, देखें वीडियो

Shefali Jariwala Husband Parag Video: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी पत्नी शेफाली के बारे में बात कर रहें हैं, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Jun 2025 11:51 AM IST
Shefali Jariwala Husband Parag Video
X

Shefali Jariwala Husband Parag Video

Shefali Jariwala Husband Parag Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा शेफाली जरीवाला 27 जून को दुनिया को अलविदा कह गईं, शेफाली जरीवाला पंचतत्व में विलीन हो गई है, लेकिन अभी भी कई बहुत से लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है, शेफाली की मां और पति पराग त्यागी तो अपना होश खो बैठे हैं। वहीं अब इसी बीच शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी पत्नी शेफाली के बारे में बात कर रहें हैं, आइए दिखाते हैं।

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का वीडियो (Shefali Jariwala Husband Parag Video Viral)

शेफाली जरीवाला का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। 27 जून की रात उन्हें हार्ट अटैक आया, उनके पति पराग त्यागी व अन्य तीन लोग शेफाली जरीवाला को अस्पताल लेकर पहुंचें, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली जरीवाला की मृत्यु हो चुकी थी। 28 जून की शाम को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री के तमाम लोग मौजूद हुए।


शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के समय के बहुत से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जिन्हें देख यूजर्स की आंखें नम हो जा रही है। खासतौर पर शेफाली की मां की हालत देख यूजर्स यही कामना कर रहें हैं कि भगवान उन्हें हिम्मत दे। वहीं अंतिम संस्कार के बाद शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने मीडिया से विनती की, उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया के सामने अपनी पत्नी के बारे में बात की।

पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली से बेहद प्यार करते थे, दोनों की शादी को 11 साल हो गए थे, यूं अचानक शेफाली के दुनिया छोड़कर चले जाने से पराग त्यागी सदमे में हैं, अंदर से वे बुरी तरह टूट चुके हैं। वहीं उन्होंने शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "प्लीज़ प्लीज़ मजाक ड्रामा मत बनाएगा, मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करता हूं मेरी परी के लिए प्रे कीजिएगा आप सब लोग। वो जहां भी हो खुश रहे और शांति से रहे बस यही प्रे कीजिएगा।" इस दौरान पराग की आंखों में पत्नी को खोने का गम साफ नजर आ रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर पराग को स्ट्रांग बने रहने के लिए कह रहें हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story