Shefali Jariwala की मौत के बाद उनके बेटे ने किया ऐसा काम देखकर हो जाएंगे खुश, देखे वीडियो

Shefali Jariwala Husband And Son Video: शेफाली जरीवाला ने बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके जाने के बाद उनके बेटे और पति ने की लोगों की मद्दद

Shikha Tiwari
Published on: 7 July 2025 1:36 PM IST
Shefali Jariwala Pet Simba Husband Video
X

 Shefali Jariwala Son And Husband Video (Image Credit-Social Media) 

Shefali Jariwala News: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में अचानक से हो गई। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो Shefali Jariwala का निधन हार्ट अटैक और लो बीपी की वजह से हुआ है। Shefali Jariwala की मौत ने हर किसी को आश्चर्यचकित करके रख दिया। उनकी मौत के बाद उनके पति और उनका पूरा परिवार पूरी तरह से टूट चुका था। शेफाली जरीवाला को मौत के बाद बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहाँ पहुँचने पर उन्हें मृत्य घोषित कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि मौत का कारण सुरक्षित रखा गया है। तो वहीं शेफाली जरीवाला की मृत्यु के बाद उनके पति पराग त्यागी और उनके बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

शेफाली जरीवाला के बेटे और पति ने बांटा खाना वीडियो वायरल ( Shefali Jariwala Son And Husband Video Viral)-

बता दे कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो अपने पालतू जानवर सिंबा के साथ एक बूढ़ी औरत को खाना बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पराग और सिंबा मिलकर शेफाली के अनुष्ठान कर रहे हैं। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने लिखा- सिम्बा बहुत खुश है और अपनी माँ के लिए एक बेटे द्वारा किए जाने वाली सभी अनुष्ठान कर रहा है। यह वीडियो उन सभी अद्भुत लोगों के लिए है, जो वास्तव में हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में चिंतित थे, क्योंकि कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे, ताकि कुछ लाइक और व्यूज मिल सकें।"

"मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा जो सिम्बा के बारे में वाकई चिंतित हैं। भगवान आप सभी का भला करे (लाल दिल और गले लगाने वाला चेहरा इमोजी)। #शेफालीजारीवाला।" उन्होंने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर तू ही यार मेरा गाना भी जोड़ा। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "मैं इस वीडियो को देखकर सचमुच रो पड़ा.. आप दोनों को शक्ति और प्रकाश मिले... भगवान आप दोनों का भला करे.. पूरा देश आपके साथ है।"



बता दे कि सिंबा को शेफाली जरीवाला अपने बेटे के रूप में मानती थी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story