TRENDING TAGS :
Shehzad Poonawalla से लेकर Priyanka Chahar Choudhary तक, राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट्स की देखें लिस्ट
Rise And Fall Season 2 Contestants: राइज एंड फॉल सीज़न 2 का हिस्सा बनने जा रहे कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल हो गए हैं, आइए जानते हैं।
Rise And Fall Season 2 Contestants: राइज एंड फॉल सीज़न 2 (Rise And Fall 2) सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है, हालांकि ये रियलिटी शो कब से ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन जब से मेकर्स द्वारा सीजन 2 का प्रोमो जारी (Rise And Fall Promo) किया गया, तभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा हो गई है। अब तो मेकर्स द्वारा आए दिन नया प्रोमो जारी किया जा रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को लेकर हिंट दिया जा रहा है। इन जारी किए गए नए प्रोमो से कुछ कंटेस्टेंट्स पर पक्की मुहर लग चुकी है, आइए जानते हैं कि वे कंटेस्टेंट्स कौन हैं।
राइज एंड फॉल सीज़न 2 कंटेस्टेंट्स
राइज एंड फॉल (Rise And Fall 2) के नए सीजन से धूम मचने के लिए मेकर्स पूरी तरह तैयार है, दूसरे सीजन के लिए एक से एक बेहतरीन चेहरों को अप्रोच किया जा रहा है, जो शो को धमाकेदार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। राइज एंड फॉल सीज़न 2 के पहले दो कन्फर्म कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला हैं। इन दोनों का नाम कन्फर्म हो चुका है।
बता दें कि राइज एंड फॉल का जो नया प्रोमो जारी किया गया है, उसमें शो को होस्ट करने जा रहे वीरेंद्र सहवाग ने खुद हिंट दिया कि प्रियंका चाहर चौधरी इसका हिस्सा बनेंगी, उन्होंने नागिन कहकर प्रियंका के नाम को लेकर हिंट दिया। वहीं शहजाद पूनावाला ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राइज एंड फॉल 2 का हिस्सा बनने को लेकर जानकारी दी। प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला का नाम सुन ही दर्शक दूसरे सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
इन कंटेस्टेंट्स के नामों की भी चर्चा
जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला का नाम राइज एंड फॉल सीज़न 2 के लिए कंफर्म हो चुक है, इनके अलावा करण पटेल, अर्चना गौतम, रजत दलाल, डॉली जावेद, प्रियंका जग्गा, सोरव बेदी, कायरा, निहारिका तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनम दरबार और इन्फ्लुएंसर साक्षी श्रीवास का नाम चर्चाओं में है। राइज एंड फॉल का नया सीजन जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाला है, जिसमें पूरे 15 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे।


