Shilpa Shinde: लॉकअप की शिल्पा शिंदे का मेकर्स संग पंगा? डिलीट किया सारा पोस्ट

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 से जुड़ा सारा पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिसके बाद सवाल उठ रहें हैं कि क्या शिल्पा शिंदे का लॉकअप के मेकर्स संग पंगा हो गया है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2026 3:58 PM IST
Lock Upp 2 Shilpa Shinde
X

Lock Upp 2 Shilpa Shinde

Lock Upp 2 Shilpa Shinde: लॉकअप 2 रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले बेहद नजदीक है, सिर्फ दो दिन बाद शो के विनर का ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया जाएगा, दर्शक ग्रैंड फिनाले के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं इसी बीच लॉकअप 2 फेम शिल्पा शिंदे से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सुनने को मिल रही है, जी हां! जिसके मुताबिक शिल्पा शिंदे लॉकअप के मेकर्स से नाराज हैं, आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे के बारे में ऐसी बातें क्यों हो रहीं हैं।

लॉकअप के मेकर्स से नाराज हुईं शिल्पा शिंदे

बता दें कि शिल्पा शिंदे लॉकअप 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड गईं थीं, उन्होंने लॉकअप में प्रवेश करते ही, सबकी बैंड बजा दी थी, शिल्पा का हर किसी के साथ खूब पंगा हुआ, उन्होंने शो में खूब सुर्खियां बटोरी। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शिंदे लॉकअप 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है, शिल्पा टॉप 4 में भी पहुंचीं, लेकिन टॉप 3 से वो बाहर हो गईं। शिल्पा शिंदे वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री कर भी टॉप 4 तक पहुंच गईं, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन वहीं अब कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया गया।


दरअसल, शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 से बाहर होते ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉकअप से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जी हां! शिल्पा शिंदे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉकअप से जुड़े कई पोस्ट थे, लेकिन अब उन्होंने सारे पोस्ट रिमूव कर दिए हैं, शिल्पा शिंदे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उन्होंने कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा होने लगी है कि शिल्पा का यकीनन मेकर्स संग पंगा हो गया है, जिस वजह से शिल्पा ने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। वहीं कुछ दर्शक तो यह भी कह रहें हैं कि शिल्पा समझ गईं कि लॉकअप 2 में उनका सिर्फ इस्तेमाल किया गया, ये पूरी तरह से एक बायस्ड शो था, जिस वजह से शिल्पा ने सारी पोस्ट डिलीट कर दी। फिलहाल, यूजर्स इसी तरह कयास लगा रहें हैं, लेकिन शिल्पा की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story