TRENDING TAGS :
Lock Upp 2 First Wild Card: लॉकअप 2 में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री, विवादों से गहरा नाता, जानिए कौन है
Lock Upp 2 First Wild Card: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।
Lock Upp 2 First Wild Card Contestant
Lock Upp 2 First Wild Card Contestant: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 सुर्खियों मे छाया हुआ है, दर्शकों के बीच इस शो ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, इन दिनों सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी की चर्चा हो रही है तो वो लॉकअप 2 ही है, दर्शक हर एपिसोड और हर कंटेस्टेंट्स पर अपना-अपना ओपिनियन दे रहें हैं। हर बढ़ते दिन के साथ लॉकअप 2 बेहद दिलचस्प होता जा रहा है, वहीं अब शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो गई है, जी हां! लॉकअप 2 से जुड़ी एक शानदार अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक शो में पहला वाइल्ड कार्ड एंटर कर चुका है, आइए जानते हैं वो कौन है।
लॉकअप 2 में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री
लॉकअप 2 में शनिवार के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट एविक्ट होने वाला है, रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकअप 2 से जो पहला कंटेस्टेंट बाहर हुआ है, वो श्रेष्ठा अय्यर हैं, बता दें कि पहले हफ्ते पूरे 5 खिलाड़ी डेंजर जोन में थे, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर। इन पांचों में श्रेष्ठा अय्यर की लॉकअप की जर्नी पहले हफ्ते खत्म हो गई।
जहां एक तरफ श्रेष्ठा अय्यर लॉकअप 2 से बाहर हुई, वहीं दूसरी तरफ शो में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई, जिनका नाम शिल्पा शिंदे है, जी हां! शिल्पा शिंदे की लॉकअप 2 में एंट्री हो चुकी है और अब उनकी एंट्री घर में नया बवाल लेकर आएगी, क्योंकि शिल्पा शिंदे का विवादों से गहरा नाता है, और उनकी पर्सनालिटी ऐसी है कि वे किसी से भी पंगा लेने में पीछे नहीं हटती, उनका बेबाक अंदाज तो बिग बॉस में भी नजर आया था। शिल्पा शिंदे बेहद मुंहफट है और यही वजह है कि उनका नाम अक्सर विवादों में भी रहता है। फिलहाल, शिल्पा शिंदे को लॉकअप 2 में देखना काफी शानदार होने वाला है।
शिल्पा शिंदे को लेकर हाल ही हुई थी बड़ी कंट्रोवर्सी
शिल्पा शिंदे हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गई थीं, दरअसल उन्होंने कई सालों बाद एक ऐसा सच बताया, जिसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया, लोगों ने उनकी खूब आलोचनाएं की। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में रिवील किया था कि सालों पहले उन्होंने भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर जो यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, वो झूठा था, शिल्पा के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था, लेकिन उन्होंने बचाव करते हुए सभी को करारा जवाब दिया कि उन्होंने जो किया सही किया, लड़ाई जीतने के लिए साम दाम दंड भेद अपनाया था।


