TRENDING TAGS :
Shilpa Vs Hina: हिना खान पर शिल्पा शिंदे का तंज, कहा- मुझे मत छेड़िए और भौंकना बंद करिए
Shilpa Shinde Vs Hina Khan: बिग बॉस की दो जानी मानी कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे और हिना खान आपस मे भिड़ गईं हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Shilpa Shinde Vs Hina Khan
Shilpa Shinde Vs Hina Khan: बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर विवादों से घिर गईं थीं। जी हां! शिल्पा शिंदे एक ऐसी अभिनेत्री हैं, वे जब भी सुर्खियों में आतीं हैं तो उसकी वजह विवाद ही होता है। अभी हाल ही में शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक शॉकिंग खुलासा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सालों पहले उन्होंने भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, वो झूठ था। शिल्पा शिंदे के इस बयान से इंडस्ट्री में हलचल मच गई, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद हिना खान ने भी शिल्पा शिंदे पर अंगुली उठाई, लेकिन अब शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर फिर पलटवार किया।
शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर कसा तंज
शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बड़ा कुबूलनामा किया कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर झूठे इल्जाम लगाए थे। शिल्पा के इस कुबूलनामे ने बवाल मचा दिया, वहीं इस पर हिना खान ने भी अपना रिएक्शन दिया। बता दें कि बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे और हिना खान दोनों ही नजर आईं थीं, शिल्पा शिंदे ने हिना खान को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया था, बिग बॉस से ही इनके बीच दुश्मनी हो गई थी, इसके बाद भी दोनों के बीच आज तक दोस्ती नहीं हो पाई, वहीं अब मामला और अधिक गरमा गया।
हिना खान ने शिल्पा शिंदे के बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था, "आमतौर पर मैं ना किसी के बारे में बात करती हूं, ना किसी और के मुद्दों पर कमेंट या रिएक्ट करती हूं। मैं सिर्फ और सिर्फ तभी बोलती हूं जब संवेदनशील बात हो, या फिर ऐसी कोई बात हो जिसका असर समाज को प्रभावित करें, खासकर महिलाओं को। पब्लिक फिगर होने के नाते अपनी बात रखना मेरी जिम्मेदारी है, किसी विवाद में जीतने के लिए अपने सेक्स का इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना सचमुच शर्मनाक है, जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं, वे बिल्कुल सही हैं।" हिना खान ने अपने पोस्ट में और भी बहुत कुछ कहा था। यहां देखें हिना खान का पोस्ट -
हिना खान के इस बयान के बाद शिल्पा शिंदे से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत से अपना एक वीडियो शेयर कर हिना खान की क्लास लगा दी। शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर तंज कसते हुए कहा, "लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे, पता नहीं। चलती ट्रेन में मत चढ़िए आपको चोट लगेगी। पब्लिसिटी लेने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर के जिन लोगों की डेथ हुई है, वो लोग हैं, तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए। गड़े मुद्दे उखाड़ना बंद करिए, यदि आप गड़े हुए मुद्दे उखाड़ेंगे तो मैं जिंदा हूं, उस वक्त भी मैंने प्रूफ के साथ कहा था, मैं ऐसे प्रूफ दूंगी कि ना चाहते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी। प्लीज़ मुझे मत छेड़िए। सबसे बड़ी बात आपको जिन चीजों के बारे में नहीं पता, उसके बारे में भौंकना बंद कर दीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "शिल्पा शिंदे के ऊपर बस कुत्तों की तरह भौंकना है। मेरे पीछे क्यों पड़ते हो, मुझसे क्या चाहिए आप लोगों को। मैं शांति से जी रहीं हूं आप क्यों नहीं देख सकते।" यहां देखें शिल्पा शिंदे का वीडियो -


