Shreya Kalra: लॉकअप की प्राइज मनी शिल्पा शिंदे को देंगी श्रेया कालरा, जानिए क्यों?

Shreya Kalra: लॉकअप 2 की विनर श्रेया कालरा ने बताया कि वे लॉकअप की प्राइज मिल शिल्पा शिंदे को देंगी, आइए बताते हैं क्यों।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Aug 2026 7:23 PM IST
Shreya Kalra-Shilpa Shinde
X

Shreya Kalra-Shilpa Shinde (Photo- Social Media)

Shreya Kalra: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को अपना नया विजेता मिल गया है, 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले के बाद दर्शकों का सस्पेंस खत्म हुआ और श्रेया कालरा ने इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी और ₹1 करोड़ का बंपर कैश प्राइज अपने नाम कर लिया। श्रेया कालरा की लॉकअप की जर्नी बेहद उतार चढ़ाव भरी रही, उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन अंत में अपने गेम से उन्होंने दर्शकों का दिल भी जीता और इस तरह श्रेया कालरा लॉकअप सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली, वहीं अब श्रेया कालरा ने खुलासा किया है कि वे लॉकअप की प्राइज मनी शिल्पा शिंदे को देना चाहती हैं, आइए जानते हैं क्यों।

शिल्पा शिंदे को लॉकअप की प्राइज मनी देंगी श्रेया कालरा

श्रेया कालरा ने जब से लॉकअप 2 जीता है, उनका नाम ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, उनके वीडियोज और तस्वीरें ही छाईं हुईं हैं। लॉकअप 2 जीत चुकीं श्रेया कालरा ने हाल ही में मीडिया से अपनी लॉकअप की जर्नी के बारे में बात की, उन्होंने कंटेस्टेंट्स व गेम के बारे में बहुत कुछ बातें शेयर की, इसी के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो लॉकअप की 1 करोड़ की प्राइज मनी के साथ क्या करेंगी।

श्रेया कालरा से जब मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया कि वो लॉकअप की प्राइज मनी का क्या करेंगी, इसके जवाब में उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसने लोगों का दिल जीत लिया। श्रेया कालरा ने कहा, "देखिए! मैंने ये सोचा है कि मैं लग्जरी आइटम्स में खर्च नहीं करूंगी। मुझे कार का भी बहुत शौक नहीं है, मुझे गिफ्ट लेना अच्छा लगता है, और देना भी अच्छा लगता है, लेकिन इतने लक्जरी आइटम्स में इंटरेस्ट नहीं है। एक चीज जो मैंने सोची है कि शिल्पा जी को शेल्टर होम के लिए मदद करूंगी, जितना मुझसे हो पाएगा। और दूसरा मैं इस पैसे को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहूंगी, ताकि मुझे कुछ रिटर्न मिले। अभी यही दो चीज मैंने 1 करोड़ में सोची है।" श्रेया कालरा की ये बात सुन फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहें हैं, फैंस का कहना है कि यही वजह है कि वो श्रेया को इतना प्यार करते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story