Vvaan Teaser: जो रात में उस वन में गया वो वापस नहीं आया, वन मूवी का टीजर जारी

Vvaan Movie Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म वन का टीजर रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का टीजर

Shikha Tiwari
Published on: 25 Aug 2026 6:10 PM IST
Vvaan Movie Teaser
X

The Vvaan - Force of the Forrest Teaser (Image Credit-Social Media) 

Vvaan Movie Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म वन जोकि काफी समय से चर्चाओं में हैं। फिल्म की रिलीज डेट में भी लगातार बदलाव की गई है। अब जाकर वन की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही वन मूवी के मेकर्स ने कल एक पोस्टर जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan - Force of the Forrest का टीजर जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं वन का टीजर कैसा है।

द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट मूवी टीजर (The Vvaan - Force of the Forrest Teaser)-

फिल्म परम सुंदरी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा वन मूवी के माध्यम से एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर आज रिलीज किया गया है। लेकिन कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म का एक हिस्सा फिर से शूट किया जाएगा। फिल्मफेयर के अनुसार, नीरज कोठारी और साहिर रजा वर्तमान में फिल्म के संपादन कार्य के प्रबंधन और पर्यवेक्षण का जिम्मा संभाल रहे हैं। वे सीधे एकता कपूर के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं, जिनकी बालाजी मोशन पिक्चर्स इस परियोजना की सह-निर्माता है।

https://www.instagram.com/reel/Dcdon-zqXCB/?igsi=MXJjczJ3b3k2Y2s1aQ==

वान मूवी का टीजर आज रिलीज किया गया है। आज के दिन एक साथ तीन फिल्मों का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें सुबह इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 का टीजर रिलीज किया गया है। उसके बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उसके बाद शाम को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म वन का टीजर रिलीज किया गया है। वन का टीजर रहस्यों से भरपूर है। ये एक काल्पनिक लोककथा पर आधारित फिल्म है। टीजर में अभी फिल्म की थोड़ी झलक देकने को मिली है। वन फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दी है। वन फिल्म का सिनेमाघरों में 25 सिंतबर 2026 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story