इस वजह से Sonakshi Sinha की शादी में नहीं पहुंचे दोनों भाई, हैरान कर देगी वजह

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के दोनों ही भाई शादी के किसी भी फंक्शन का हिस्सा नहीं बनें, ऐसे में अब जाकर सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने खुद बहन की शादी अटेंड ना कर पाने पर अपनी चुप्पी तोडी है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2024 2:08 PM IST
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding
X

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding (Photo- Social Media)

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: शत्रुघ्न सिंह की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज बन चुकीं हैं, जी हां! 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ही प्राइवेट अंदाज में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई। सोनाक्षी और जहीर की शादी बेहद सिंपल थी, जिसमें परिवार वालों के साथ कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, हालांकि रिसेप्शन पार्टी बेहद ग्रैंड थी। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन के दौरान एक चीज जो सबसे ज्यादा नोटिस की गई वो यह है कि सोनाक्षी सिन्हा के दोनों ही भाई शादी के किसी भी फंक्शन का हिस्सा नहीं बनें, ऐसे में अब जाकर सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने खुद बहन की शादी अटेंड ना कर पाने पर अपनी चुप्पी तोडी है।

बहन सोनाक्षी की शादी में नहीं पहुंचें दोनों भाई (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding)

बता दें कि जब से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें आना शुरू हुईं थीं, तभी से बॉलीवुड की गलियारों में यह बात फैली हुई थी कि सोनाक्षी की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं हैं, वहीं जब सोनाक्षी सिन्हा की मां और भाई ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, उसके बाद से तो यह खबर और पक्की होती नजर आई, और अब जब सोनाक्षी सिन्हा की शादी में दोनों भाई नहीं पहुंचें, तब तो और चर्चा तेज हो गई कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई इस शादी से ना खुश हैं, इस वजह से दोनों भाई शादी में नहीं पहुंचें।


लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी (Luv Sinha Reacted)

7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए, शादी से लेकर रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसमें तमाम सेलेब्स नजर आ रहें हैं, लेकिन इन तस्वीरों और वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा की दोनों भाइयों लव और कुश दोनों की ही झलक देखने को नहीं मिली, दोनों को पपराजी द्वारा कहीं स्पॉट ही नहीं किया गया, जिसके बाद खबरें फैल गईं कि लव और कुश बहन सोनाक्षी की शादी अटेंड करने पहुंचें ही नहीं, वहीं लव ने अब इस पर रिएक्ट किया है।


दरअसल लव ने सोशल मीडिया पर एक मीडिया पोर्टल स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि "लव ने सोनाक्षी की शादी अटेंड क्यों नहीं की, इसका जवाब वे एक दो दिन में देंगे।" इसी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लव ने अब लिखा, "एक सोर्स की और बेहतर सोर्स की जरूरत है।" हालांकि अब तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि एकलौती बहन के इतने खास दिन पर भी दोनों भाई क्यों नहीं पहुंचें, भला बहन की शादी से बड़ा और क्या काम हो सकता है।


Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story