×

अब लड़कियां ही नहीं लड़के भी खुद को सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ सकेंगे, जानें कैसे?

By
Published on: 5 Jan 2017 5:39 AM GMT
अब लड़कियां ही नहीं लड़के भी खुद को सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ सकेंगे, जानें कैसे?
X

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'नूर' में एक जर्नलिस्ट के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 'नूर' में सोनाक्षी सिन्हा का अपने रोल के बारे में कहना है कि उनके इस कैरेक्टर को न केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी खुद से जोड़कर देख सकेंगे। यह फिल्म सबा इम्तियाज के नॉवेल 'कराची, आई लव यू' पर बेस्ड है, जिसे सनहिल सिप्पी डायरेक्ट कर रहे हैं।

सोंकाशी सिन्हा का कहना है , 'फिल्म इस नॉवेल पर बेस्ड है। पर हमने उसे मुंबई के बैकग्राउंड के हिसाब से चेंजेस किए हैं। मुझे लगता है कि इससे हर लड़की और काफी हद तक लड़के भी इस कैरेक्टर से खुद को जोड़कर देख सकेंगे।'

बता दें कि फिल्म 'नूर' में सोनाक्षी सिन्हा जर्नलिस्ट के रोल में हैं। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कहानी सुनते ही सोनाक्षी को पसंद आ गई थी और तो और इसके लिए उन्हें खास तैयारी भी नहीं करनी पड़ी।

सोनाक्षी ने कहा कि 'ऑनेस्टली कहूं तो मुझे इस रोल के लिए ज्यादा तैयारी नहीं पड़ी क्योंकि मुझे लगता है कि यह रोल मेरे जैसा ही है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' 21 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।

Next Story