South के इस फेमस एक्टर की बेटी ने किया सुसाइड, एक्टर ने छोड़ दिया जूता-चप्पल पहनना

Vijay Antony Daughter Meera Death: तमिल के प्रसिद्ध एक्टर विजय एंथनी की बेटी मीरा के निधन के बाद एक्टर ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ दिया

Shikha Tiwari
Published on: 21 Nov 2026 3:11 PM IST
South Actor Vijay Antony Daughter Meera Died By Suicide
X

South Actor Vijay Antony Daughter Meera Died By Suicide (Image Credit- Social Media)

Vijay Antony Daughter: साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर विजय एंथनी जिन्होंने कई सारे फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन विजय एंथनी के जीवन से जुड़ा एक ऐसा सच है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, आज हम आपको विजय एंथनी की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निधन के बाद उन्होंने जूता पहनना छोड़ दिया।

विजय एंथनी ने बेटी के निधन के बाद जूता-चप्पल पहनना बंद कर दिया (Vijay Antony Does Not Wear Shoes After Daughter Death)-

तमिल एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंथनी और उनकी पत्नी फातिमा की बेटियाँ मीरा और लारा हैं। मीरा की मौत 19 सिंतबर 2023 को 16 साल की उम्र में चेन्नई में सुसाइड से हुई है। वह क्लास 12 की छात्र थी, जिनका डिप्रेशन और स्ट्रेस का इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, विजय एंथनी ने बेटी मीरा की मौत के बाद जूता-चप्पल पहनना बंद कर दिया। वो अपनी बेटी की घड़ी आज भी पहनते हैं।

उनकी पत्नी फातिमा ने हाल ही में इस बेहद निजी फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परिवार ने मीरा के लिए अमेरिका और लंदन जैसी जगहों से कई जोड़ी जूते और चप्पलें खरीदी थीं, क्योंकि वह कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी। उसकी मौत के बाद, उन बिना इस्तेमाल की गई चीजों को देखना विजय के लिए बहुत दर्दनाक था। फातिमा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जूते-चप्पल न पहनने का फैसला किया, हालांकि कॉन्सर्ट जैसी जगहों पर मजबूरी में उन्हें जूते पहनने पड़ते हैं, जिन्हें वे बाद में तुरंत उतार देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विजय ने अपनी महंगी घड़ियां पहनना छोड़ दिया है और अब वह मीरा की घड़ी पहनते हैं। तो वहीं विजय एंथनी की दूसरी बेटी लारा क्रिएटिव एडिटिंग में दिलचस्पी है, उसने कॉलेज फेस्टिवल एडिटिंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान जीता है।

विजय एंथनी की फिल्में (Vijay Antony Movies)-

विजय एंथनी की प्रमुख फिल्मों में नान, पिचाईकरन और पिचाईकरन 2 शामिल हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story