Varanasi Movie: वाराणसी के मेकर्स का तगड़ा प्लान, 50 भाषाओं में रिलीज होगी राजामौली की फिल्म

Varanasi Movie: राजामौली की फिल्म वाराणसी 50 भाषाओं में रिलीज की जाएगी, डबिंग के लिए मेकर्स 1500 एक्टर्स का ऑडिशन लेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Aug 2026 8:04 PM IST
Varanasi Movie: वाराणसी के मेकर्स का तगड़ा प्लान, 50 भाषाओं में रिलीज होगी राजामौली की फिल्म
X

Varanasi Movie: राजामौली अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, उनकी इस फिल्म को लेकर क्रेज अभी से ही दुनिया भर में देखने को मिल रहा है, दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। राजामौली की इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं इसी बीच राजामौली की फिल्म को लेकर नए अपडेट सामने आए हैं, आइए जानते हैं।

50 भाषाओं में रिलीज होगी राजामौली की वाराणसी

वाराणसी मूवी को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक इस फिल्म को 50 अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा और 120 देशों में रिलीज किया जाएगा। राजामौली डबिंग के लिए AI जेनरेटेड वॉइस के बजाय रियल आर्टिस्ट की तलाश में हैं, बताया जा रहा है कि डबिंग के लिए लगभग 1500 से अधिक आर्टिस्ट का ऑडिशन किया जाएगा, क्योंकि राजामौली नहीं चाहते कि दूसरी भाषा में एक्टर्स के परफॉर्मेंस का असर कम हो जाए।

वाराणसी मूवी का टीजर आएगा कब

वाराणसी मूवी से अब तक कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं, सिर्फ पोस्टर ही नहीं, कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का नया लुक रिवील किया गया था, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स वाराणसी मूवी का टीजर दिवाली पर रिलीज करेंगे। खबरें हैं कि रामायण मूवी के साथ ही वाराणसी का टीजर अटैच किया जाएगा। यानी कि रामायण मूवी के साथ ही दर्शक बड़े पर्दे पर वाराणसी का टीजर भी देख सकेंगे।

कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी

राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी की स्टार कास्ट की बात करें तो महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, फहाद फ़ासिल और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल अदा करेंगी, महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखाईं देंगे। बता दें मैं राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, महेश बाबू के भी डबल रोल की खबरें हैं। इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, वाराणसी अगले साल अप्रैल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story