TRENDING TAGS :
Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता के टाइटल के पीछे की दिलचस्प कहानी, जानें
Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता सुर्खियों में हैं, चलिए हम आपको फिल्म के टाइटल के पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं।
Bharat Bhhagya Viddhaata
Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब दर्शकों की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिक गई है, जी हां! दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, जो 12 जून से थिएटरों में रिलीज की जाएगी। भारत भाग्य विधाता फिल्म 12 जून से रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चलिए हम आपको फिल्म के टाइटल के पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है।
भारत भाग्य विधाता के टाइटल की कहानी
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का टाइटल पहले कुछ और रखा गया था, जी हां! जब कंगना रनौत को ये फिल्म ऑफर हुई थी, उस दौरान फिल्म का टाइटल 'नर्सेस ऑफ कामा' रखा गया था, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग हुई, वैसे ही मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलने का सोचा, क्योंकि ये फिल्म भारत की भावना को दर्शाती थी। मेकर्स फिल्म का टाइटल "भारत भाग्य विधाता" रखना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें पता चला कि ये टाइटल उपलब्ध नहीं है, किसी ने पहले से ही इस टाइटल के राइट्स अपने पास रखे थे।
भारत भाग्य विधाता टाइटल का राइट्स जिस एक्टर के पास था, वह कोई और नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम थे, जब कंगना रनौत को ये पता चला तो उन्होंने जॉन अब्राहम को फोन किया और उनसे टाइटल के बारे में बात की, जिसके बाद जॉन अब्राहम ने सिर्फ एक दिन के अंदर कंगना रनौत को वो टाइटल दे दिया। जहां लोग इतनी आसानी से टाइटल नहीं देते और मुफ्त में तो बिल्कुल भी नहीं देते, वहीं जॉन अब्राहम ने कंगना रनौत के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी एक ही दिन में दे दी। उन्होंने कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता टाइटल इस्तेमाल करने की आजादी दी ही, साथ ही एक भी पैसे भी नहीं लिए। जिस वजह से कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान जॉन अब्राहम का शुक्रिया अदा भी किया।
भारत भाग्य विधाता स्टार कास्ट
भारत भाग्य विधाता फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे एक्टर्स हैं, फिल्म में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के वर्कर्स के जज्बे और हिम्मत की कहानी दिखाई जाएगी, किस तरह कर्मचारियों की मदद से 400 से अधिक लोगों की जान बचाई गई थी। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनीं फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


