TRENDING TAGS :
Stree 3 Release Date: कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की स्त्री 3? मेकर्स ने किया ऐलान
Stree 3 Release Date: स्त्री 3 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
Stree 3 Release Date
Stree 3 Release Date: हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की जबरदस्त सफलता के बाद से ही दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट यानी स्त्री 3 (Stree 3) का इंतजार है। बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर डर और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार है। स्त्री 2 जब रिलीज हुई थी उसी दौरान ही मेकर्स द्वारा हिंट दे दिया गया था कि स्त्री एक बार फिर अपनी नई कहानी के साथ वापसी करेगी, वहीं अब स्त्री के निर्माता ने बता दिया कि आखिर स्त्री 3 रिलीज कब की जाएगी।
कब रिलीज होगी स्त्री 3
स्त्री 3 फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है, हालांकि उन्हें यह भी पता है कि स्त्री का तीसरा पार्ट इतनी जल्दी रिलीज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब स्त्री 3 की रिलीज डेट से जुड़ी ऐसी अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! स्त्री के मेकर दिनेश विजान ने खुद स्त्री 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 जहां तक है 2028 की क्रिसमस या फिर दिवाली पर रिलीज होगी। यहां देखें वीडियो -
स्त्री 3 में फिर दिखेगी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी
स्त्री फ्रेंचाइजी में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। स्त्री और स्त्री 2 दोनो ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और अब स्त्री 3 में भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ही वाल्स करेगी। वहीं इनके अलावा फिल्म के सभी पुराने एक्टर्स भी इसका हिस्सा होंगे, जैसे कि पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी। हालांकि मेकर्स द्वारा स्टार कास्ट को लेकर अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
क्या होगी स्त्री 3 की कहानी
स्त्री 2 की कहानी जहां से खत्म हुई है, उससे कई हिंट दिए गए हैं कि कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन मेकर्स इतना जरूर हिंट दे चुके हैं कि कहानी पहले दोनों फ्रेंचाइजी से अधिक धमाकेदार होगी। वहीं अमर कौशिक ही तीसरे फ्रेंचाइजी को भी निर्देशित करेंगे।


