Suhasini Mulay: लगान की इस अभिनेत्री को 60 की उम्र हुआ प्यार, रचाई शादी, पति पहले से था शादीशुदा

Suhasini Mulay Kaun Hai: दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी मुले का नाम अचानक से सुर्खियों में आ गया है, और इसकी वजह उनकी लव लाइफ है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Jun 2026 3:42 PM IST (Updated on: 18 Jun 2026 4:27 PM IST)
Suhasini Mulay Husband Atul
X

Suhasini Mulay Husband Atul

Suhasini Mulay Husband Atul: दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी मुले चर्चाओं में बनीं हुईं है और उनके चर्चा में आने की वजह उनकी लव लाइफ है, जी हां! बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान की स्टार कास्ट सुर्खियों में छाई हुई है, क्योंकि लगान मूवी की रिलीज को 25 साल पूरे हुए, जिसके बाद आमिर खान द्वारा ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया, और वहां पूरी कास्ट इकट्ठा हुई, सालों बाद एक ही छत के नीचे लगान की कास्ट को देख फैंस खुश हो उठे। लगान फिल्म में अभिनेत्री सुहासिनी मुले भी थीं, जिन्होंने आमिर खान की मां का रोल अदा किया था, सुहासिनी मुले अपनी प्रेम कहानी की वजह से खबरों में आ गईं हैं, क्योंकि उनकी प्रेम कहानी है ही इतनी दिलचस्प, चलिए आपको भी सुहासिनी मुले की प्रेम कहानी और उनके पति के बारे में भी विस्तार से बताते हैं।

कौन हैं सुहासिनी मुले

सुहासिनी मुले मनोरंजन जगत की एक जानी मानी अदाकारा हैं, उनका जन्म 20 नवंबर 1950 को बिहार के पटना में एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था। जब सुहासिनी महज 3 वर्ष की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां विजया मुले ने उनकी देख रेख की। सुहासिनी मुले की पढ़ाई के बारे में बताएं तो उन्होंने कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी से कृषि प्रौद्योगिकी में पढ़ाई की, उन्होंने मास कम्युनिकेशन की भी डिग्री हासिल की है।


सुहासिनी मुले का एक्टिंग करियर

अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने महज 18 वर्ष की आयु में अपना डेब्यू किया, उनकी पहली फिल्म 'भुवन शोम' थी। सुहासिनी इसके बाद कई फिल्मों का हिस्सा बनीं। बता दें कि सुहासिनी सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी हैं, जी हां! उन्हें उनकी डॉक्यूमेंट्री के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। सुहासिनी हिंदी के साथ ही मराठी और असमिया फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं और साथ ही टीवी शोज में भी नजर आ चुकीं।

सुहासिनी मुले को हुआ 60 की उम्र में प्यार

सुहासिनी मुले की प्रेम कहानी चर्चाओं में आ गई है, क्योंकि उन्होंने समाज की परंपरा को तोड़ते हुए 60 की उम्र में अपना घर बसाया। जी हां! जहां लोग 60 की उम्र में सपना देखना छोड़ देते है, वहीं 60 की उम्र में सुहासिनी को उनका जीवनसाथी मिला। सुहासिनी मुले 60 साल की उम्र तक सिंगल थीं, क्योंकि उन्हें उनकी पसंद का लाइफ़ पार्टनर नहीं मिल रहा था, उनकी तलाश 60 की उम्र में जाकर पूरी हुई और दिलचस्प बात तो यह है कि उनके प्रेम कहानी की शुरुआत फेसबुक पर हुई थी।


सुहासिनी मुले ने अपने पति अतुल गुर्टू को पहली बार फेसबुक पर देखा था, उनकी प्रोफाइल सजेशन में आई थी, जिसके बाद सुहासिनी ने उन्हें मैसेज किया, हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अतुल का जवाब आएगा, लेकिन अतुल का जवाब आया, जिसके बाद धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, हालांकि 60 की उम्र में प्यार करने से सुहासिनी मुले घबरा रहीं थीं, लेकिन फिर उनकी दोस्त ने उनकी हिम्मत बढ़ाई, दोस्त की बात सुन सुहासिनी ने खुद को मौका दिया, वहीं अतुल तो पहले ही हिंट दे चुके थे कि वे सुहासिनी से शादी करना चाहते हैं, फिर दोनों की पहली मुलाकात हुई, और पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बस फिर क्या था, बिना समय गंवाए दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सुहासिनी और अतुल के बीच महज 75 दिनों के अंदर प्यार हुआ और शादी भी कर ली। बता दें कि सुहासिनी और अतुल की शादी 2011 में हुई थी, उस दौरान सुहासिनी 60 साल की थीं, हालांकि अब वे 75 साल की हैं।

क्या करते हैं सुहासिनी के पति अतुल गुर्तु

सुहासिनी मुले के पति अतुल गुर्तु एक जाने-माने कण भौतिक विज्ञानी (Particle Physicist) हैं, वे भारत के प्रमुख अनुसंधान संस्थान, TIFR में एक वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके हैं, साथ ही वे सऊदी अरब के जेद्दाह स्थित 'किंग अब्दुलअज़ीज़ यूनिवर्सिटी' (King Abdulaziz University) में प्रोफेसर रह चुके हैं। बता दें कि अतुल गुर्तु की सुहासिनी मुले संग पहली शादी नहीं थी, उनकी सुहासिनी संग दूसरी शादी थी। अतुल की पहली पत्नी का कैंसर से निधन हो गया था, अतुल और उनकी पहली पत्नी का एक बेटा भी थी, लेकिन 16 साल की उम्र में उसकी भी मृत्यु हो गई। फिलहाल, सुहासिनी और अतुल आज एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story