TRENDING TAGS :
Tiger Shroff पर गोली चलने के बाद Suniel Shetty ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, ऐसा किसी के साथ हो सकता
Suniel Shetty On Tiger Shroff Firing: रविवार की रात टाइगर श्रॉफ पर जुहू में कुछ अज्ञात युवकों ने गोली चलाई, जिसपर एक्टर सुनील शेट्टी का आया रिएक्शन
Suniel Shetty Reaction On Tiger Shroff Firing (Image Credit-Social Media)
Suniel Shetty On Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर रविवार को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली चला दी गई। गोली उस समय चलाई गई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर जुहू से निकल रहे हैं। उस दौरान टाइगर श्रॉफ को कैमरे में कैप्चर करने के लिए वहाँ पर काफी लोग मौजूद थे। गोली चलने के बाद टाइगर श्रॉफ को चोट लगी है, लेकिन सबसे ज्यादा चोट उनके ड्राइवर और बॉडीगॉर्ड को आई है। इसके साथ ही उसके आसपास खड़े कुछ लोग भी घायल हुए। हैं। इस पुरे मामले पर मुंबई पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तो वहीं इसपर अब सुनील शेट्टी का बयान भी सुर्खियों में हैं।
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर दिया रिएक्शन (Suniel Shetty Reaction On Tiger Shroff Firing Case)-
एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा को प्यार करती है, और अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। टाइगर खेलों और व्यायाम पर बहुत ध्यान देते हैं; मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमारे लिए सुरक्षित रहना बहुत ज़रूरी है। मेरे लिए जैकी दादा बचपन के दोस्त हैं, और मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए। मुझे इस बात की भी राहत है कि टाइगर खुद ठीक हैं, उनके ड्राइवर को चोट लगी थी, और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं।”
यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में घटी, जब टाइगर एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को सीधे गोली लगने से चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वो ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे।


