TRENDING TAGS :
Bigg Boss को ‘गटर शो’ कहकर भड़के 51 वर्षीय कॉमेडियन, Salman Khan से बोले- शर्म आनी चाहिए
Sunil Pal On Bigg Boss: 51 वर्षीय कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान खान और उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो "बिग बॉस 20" पर निशाना साधा, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Sunil Pal Angry On Salman Khan (Photo- Social Media)
Sunil Pal On Bigg Boss: जाने माने कॉमेडियन सुनील पाल अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, कभी समय रैना पर वे हमला बोलते हैं तो कभी राखी सावंत को अपने निशाने पर लेते हैं, वहीं अब सुनील पाल ने अपना अगला निशाना सलमान खान और उनके रियलिटी शो बिग बॉस को बनाया। सुनील पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिग बॉस को गटर शो कहा और सलमान खान से इस शो को बंद करने की भी अपील की।
सुनील पाल ने बिग बॉस पर कसा तंज
कॉमेडियन सुनील पाल अपने नए बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने बिग बॉस के बारे में कहा, "जहां पर बात बिग बॉस की है तो बिग बॉस का कोई भी बंदा ट्रोल का ही हकदार है, चाहे वह सलमान से हों या फिर सभी कंटेस्टेंट्स। समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में है, उन छपरियों को बिग बॉस में लाया जाता है, सलमान खान जो पिछले 17 सालों से संस्कारी शो कर रहें हैं, बिग बॉस, तो भाईजान पहले ये गटर शो बंद कीजिए, क्योंकि एक से बढ़कर एक कांड वाले लड़के लड़कियां वहां पर आते हैं। सलमान भाई मान जाइए, इस शो को शूट करना बंद कीजिए। बिग बॉस दुनिया का सबसे कलंकित और नालायक शो है।"
सलमान खान पर भी साधा निशाना
कॉमेडियन सुनील पाल ने बिग बॉस पर तंज कसा ही साथ ही सलमान खान को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने आगे कहा, "सलमान खान को हमने बनाया है, सलमान ने हमें नहीं बनाया है, सलमान ने आज स्टार हैं तो हम सबकी वजह से हैं, मीडिया की वजह से जनता की वजह से। हमने उनकी सैंकड़ों फिल्में देखी, उसकी वजह हैं। सलमान भाई, शाहरुख भाई और अक्षय कुमार सभी को सबक लेना चाहिए, आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है, "हनुमान अंश" ने 500 करोड़ रुपए कमाए, और उन लोगों की 500 करोड़ की फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पा रही। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को इतने बड़े-बड़े स्टार हैं।"


