बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा..., Govinda पर फिर भड़कीं Sunita Ahuja

Sunita Ahuja Slams Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा पर अपनी भड़ास निकाली, आइए जानते हैं अब उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Aug 2026 2:49 PM IST
Sunita Ahuja Slams Govinda
X

Sunita Ahuja Slams Govinda (Photo- Social Media)

Sunita Ahuja Slams Govinda: सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, सुनीता आहूजा मीडिया में ही कई बार खुलासा कर चुकीं हैं कि गोविंदा का एक एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है और अब उस एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ गया है, जी हां! उनका नाम कोमल रानी स्वर्णकार बताया जा रहा है। गोविंदा को पिछले कुछ समय से कोमल रानी स्वर्णकार संग स्पॉट किया जा रहा है, जिसकी वजह से बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, वहीं अब फिर पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर अपनी नाराजगी जाहिर की, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

गोविंदा पर जमकर बरसीं सुनीता आहूजा

गोविंदा को शुक्रवार को एक बार फिर पपराजी ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया, दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे, वहीं जब सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के नए वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता भड़क गईं और उन्होंने गोविंदा की काफी कुछ भला बुरा कह दिया।


सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के नए स्पॉटिंग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पिक्चर बनना भी तो चाहिए, प्रमोशन पिक्चर बनने के बाद होता है, बिना बनें ही प्रमोशन? क्या ही बोलूं..., बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आनी चाहिए इसको। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए, तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग का पहनो, हम लोग को देखो, क्या स्टाइल में चलते हैं। वेरी बैड। गोविंदा अपना दिमागी संतुलन खो चुका है।"

वहीं, इसके पहले जब गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार संग स्पॉट किया गया था, उस दौरान भी सुनीता आहूजा गोविंदा पर अपनी भड़ास निकालते दिखी थीं, उन्होंने गोविंदा के लिए कहा था विनाश काले विपरीत बुद्धि, उन्होंने यह भी कह दिया था कि गोविंदा की बुद्धि पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story