Sunita Ahuja Film: सुनीता आहूजा को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, एकता कपूर ने ऑफर की फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज

Sunita Ahuja Film: सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से बाहर हो गईं हैं और लॉकअप 2 से बाहर होते ही उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 5:33 PM IST
Sunita Ahuja Debut Film
X

Sunita Ahuja Debut Film

Sunita Ahuja Film: सुनीता आहूजा रियलिटी शो लॉकअप 2 से एक्जिट ले चुकीं हैं, उन्होंने जजमेंट डे पर लॉकअप 2 से अपना एक्जिट लिया। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें लेने उनके पति गोविंदा भी लॉकअप में आए थे, गोविंदा ही नहीं, उनकी बेटी सुनीता आहूजा भी साथ में पहुंचीं थी। बता दें कि सुनीता आहूजा ने लॉकअप 2 को बीच में छोड़ने का फैसला अपनी तबियत की वजह से लिया, हालांकि उनके इस फैसले से फैंस दुखी हैं, क्योंकि सुनीता आहूजा गेम में जबरदस्त तड़का लगा रहीं थीं। सुनीता आहूजा भले ही शो से बाहर हो गईं, लेकिन उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जी हां! आइए बताते हैं।

सुनीता आहूजा के हाथ लगी बड़ी फिल्म

सुनीता आहूजा भले ही लॉकअप 2 से चली गईं, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां! दरअसल सुनीता आहूजा अब बड़े पर्दे पर धमाल करने वालीं हैं, क्योंकि वे अपना फिल्म डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी सुनीता आहूजा ने खुद दी है। सुनीता आहूजा ने बताया कि वे जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वालीं हैं और वो फिल्म एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है, जिसके लिए सुनीता आहूजा ने एकता कपूर का धन्यवाद भी किया।


सुनीता आहूजा की फिल्म के बारे में बताएं तो इस फिल्म में उनका बेटा यश आहूजा भी होगा। यश की भी डेब्यू फिल्म होगी। यानी कि यश और सुनीता आहूजा एक साथ एक ही फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे, वहीं एक और खास बात यह है कि फिल्म में भी सुनीता आहूजा अपने बेटे यश की मां का ही रोल अदा करते नजर आएंगी। सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि उनकी और यश की ये फिल्म सितंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

सुनीता आहूजा ने एकता कपूर के लिए प्यार भी बयां किया। उन्होंने कहा, "एकता कपूर से बहुत प्यार करती हूं, उनकी वजह से मैं नेटफ्लिक्स पर आई। एकता की वजह से ही मैंने लॉकअप किया, वो भी मुझसे बहुत प्यार करती है।"

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story