Sunita Ahuja Income: लॉकअप से मालामाल होकर बाहर हुईं सुनीता आहूजा, जानिए कुल कमाई

Sunita Ahuja Income: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से एक्जिट कर चुकीं हैं, आइए जानते हैं उन्होंने लॉकअप 2 से कितनी कमाई की।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 3:14 PM IST
Sunita Ahuja Income And Fees
X

Sunita Ahuja Income And Fees

Sunita Ahuja Income: बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रहीं थीं, उनका मुंहफट अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, सिर्फ एक लाइन बोलती और कुछ ऐसा बोलती कि सामने वाले का मुंह बंद हो जाता था। सुनीता आहूजा लॉकअप की मजबूत खिलाड़ी मानी जा रहीं थी और खासतौर पर दर्शक उनसे बेहद इंप्रेस थे, लेकिन सुनीता आहूजा ने दूसरे हफ्ते ही शो से एक्जिट ले लिया। सुनीता ने भले ही बीच में शो छोड़ दिया हो, लेकिन फिर भी वे शो से लाखों रुपए कमा कर निकली, जी हां! आइए बताते हैं।

सुनीता आहूजा की लॉकअप की इनकम

सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से दूसरे हफ्ते बाहर हो गईं, हालांकि वे एविक्ट नहीं हुई, बल्कि उन्होंने खुद बाहर जाने का फैसला लिया और इसकी वजह उनकी तबियत बनी। दिलचस्प बात तो यह है कि सुनीता आहूजा को लेने उनके पति गोविंदा पहुंचे, गोविंदा को वहां देख सुनीता आहूजा खुश हो गई, क्योंकि इनके रिश्ते में कुछ खट्टास आ गई है, जिसका जिक्र सुनीता आहूजा कई बार कर चुकीं हैं। ऐसे में गोविंदा को देख सुनीता आहूजा खुश हो गईं।


बता दें कि सुनीता आहूजा ने खराब स्वास्थ्य और बिगड़े हुए डायबिटीज लेवल के कारण 'लॉकअप 2' को छोड़ा। शो के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पर्याप्त और सही समय पर खाना न मिलने की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। दूसरे हफ्ते जजमेंट डे पर वे बाहर चली गईं। वहीं, अब यदि आपको सुनीता आहूजा की लॉकअप 2 की इनकम के बारे में बताएं तो उनकी एक हफ्ते की फीस 5-8 लाख रुपए थी, सुनीता दो हफ्ते लॉकअप 2 में रहीं, ऐसे में उन्होंने दो हफ्तों में लगभग 10-16 लाख रुपए कमा लिए हैं, यानी कि लॉकअप से मालामाल होकर सुनीता घर गईं।

अब कभी नहीं करेंगी रियलिटी शो

सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से नजर आ गई हैं और कई इंटरव्यू भी दे रहीं हैं, जिसमें उन्होंने साफ साफ कहा कि अब वे अपने जीवन में कभी कोई ऐसा रियलिटी शो नहीं करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने शो में अधिक गालियां देने के लिए माफी भी मांगी, उन्होंने कहा कि तबियत ठीक न होने की वजह से उनका दिमाग खराब रहता था, जिस वजह से गुस्से में गाली निकल जाती थी। हालांकि उन्होंने दर्शकों से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story