Govinda-Sunita Ahuja: फैमिली कोर्ट क्यों गईं थीं सुनीता आहूजा? आ गया सच बाहर

Govinda-Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा को आज फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसके बाद गोविंदा और उनके तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी, वहीं अब सच बाहर आ गया है कि सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों गईं थीं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2026 4:06 PM IST
Govinda-Sunita Ahuja
X

Govinda-Sunita Ahuja

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को बुधवार को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, सुनीता के साथ ही उनके बेटे यशवर्धन भी नजर आए, ऐसे में पूरे सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई कि सुनीता आहूजा गोविंदा संग तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट पहुंचीं, जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इनके तलाक को लेकर चर्चा तेज हो गई, वहीं अब जाकर इसकी असली वजह सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि आखिर सुनीता आहूजा बेटे के साथ फैमिली कोर्ट क्यों पहुंचीं।

सुनीता आहूजा क्यों पहुंचीं फैमिली कोर्ट

मनोरंजन जगत में लंबे समय से खबरें हैं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों सरेआम एक-दूसरे को खरी खोटी सुना चुके हैं, सुनीता तो अधिकतर ही मीडिया के सामने गोविंदा के बारे में काफी कुछ उल्टा सीधा कहते नजर आ चुकीं है, लेकिन हाल ही में गोविंदा ने सुनीता को करारा जवाब दिया। गोविंदा अधिकतर सुनीता की बातों को इग्नोर कर देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सुनीता आहूजा को काफी कुछ कहा।



गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच सुनीता आहूजा को बुधवार को फैमिली कोर्ट में देख नेटिजेंस हैरान रह गए। उनका वीडियो सामने आने के बाद, यही चर्चाएं होने लगीं कि क्या सच में सुनीता आहूजा अब गोविंदा से अलग होने जा रहीं हैं, वहीं अब गोविंदा के मैनेजर ने खुद खुलासा कर दिया है।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया, "सुनीता जी ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। दोनों के बीच कोई अलगाव नहीं है। उन्होंने उस समय जो भी कहा था, वह उस वक्त उनकी भावनाएं थीं और अब उन्होंने केस वापस ले लिया है। यह खुशी की बात है और मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने ऐसा फैसला लिया।" बता दें कि दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में सुनीता और गोविंदा के तलाक की याचिका दायर की गई थी, लेकिन अब सुनीता ने याचिक वापस ले ली है, यानी कि दोनों अलग नहीं होंगे। सुनीता बुद्धवार को इसी वजह से कोर्ट पहुंचीं थी, लेकिन नेटिजेंस और यूजर्स इसकी वजह तलाक समझ बैठे। हालांकि अब गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक़ नहीं होगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story