TRENDING TAGS :
Sunny Deol की Suryaa Movie को कोर्ट से मिला नोटिस, जानिए क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध
Suryaa Ant Se Aarambh Tak Controversy: सनी देओल की फिल्म सूर्या को लेकर हो रहा है विवाद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह, जो डॉक्टर कर रहे विरोध
Sunny Deol Suryaa Ant Se Aarambh Tak Movie Controversy (Image Credit-Social Media)
Suryaa Movie Controversy: बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल की हालहि में फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं अब जाकर सनी देओल की फिल्म सूर्या रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया है। सूर्या फिल्म का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ, फिल्म का विरोध किया जाने लगा। अब जाकर फिल्म के लेकर लीगल नोटिस जारी किया गया है।
सनी देओल की फिल्म सूर्या को मिला लीगल नोटिस (Sunny Deol Movie Suryaa Ant Se Aarambh Tak Legal Notice)-
डॉक्टरों के विरोध के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की फिल्म सूर्या को लेकर नोटिस जारी किया। दिल्ली हाई कोर्ट ने CBFC और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। डॉक्टरों के एक समूह ने सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के टीज़र को चुनौती दी है। उनका कहना है कि फिल्म में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स (स्वास्थ्य कर्मियों) को जिस तरह से दिखाया गया है, वह चिंताजनक है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' से जुड़े कानूनी विवाद में दखल दिया है। जस्टिस अमित महाजन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), सूचना और प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, और फिल्म के प्रोड्यूसर्स - एम एम मूवीज़ और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड - को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट का यह कदम दिल्ली के डॉक्टरों के एक समूह द्वारा दायर याचिका के बाद उठाया गया है। डॉक्टरों का तर्क है कि फिल्म का प्रमोशनल मटेरियल मेडिकल प्रोफेशन को गलत तरीके से बदनाम करता है और इससे हेल्थकेयर वर्कर्स के खिलाफ नफरत या दुश्मनी भड़क सकती है।
सनी देओल की फिल्म सूर्या का क्यों हो रहा है विरोध (Sunny Deol Movie Suryaa Ant Se Aarambh Tak Controversy Reason)-
सनी देओल की फिल्म सूर्या का जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, फिल्म को लेकर डॉक्टरों द्वारा विरोध किया जाने लगा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और कई डॉक्टरों का आरोप है कि फिल्म के टीजर में निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को भ्रष्ट, लालची और गलत तरीके से दिखाया गया है।


