Suryaa Release Date: अंत से आरंभ तक, सनी देओल की फिल्म सूर्या का रिलीज डेट फर्स्ट लुक से साथ जारी

Sunny Deol Suryaa Movie Teaser: बंटवारा 1947 की रिलीज के बाद सनी देओल एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जिसका नाम सूर्या है, जाने कब होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 12 Oct 2026 1:14 PM IST
Sunny Deol Suryaa Movie Release Date
X

Sunny Deol Suryaa Movie Teaser (Image Credit- Social Media)

Sunny Deol Suryaa Movie Teaser: बॉलीवडु के दिग्गज एक्टर सनी देओल अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। सनी देओल हालहि में बंटवारा 1947 में नजर आए थे। ये फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ रिलीज हुई थी। जिसकी वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब जाकर सनी देओल एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। सनी देओल की नई फिल्म सूर्या की आज अनाउंसमेंट कर दी गई है। तो वहीं सूर्या से सनी देओल का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

सनी देओल की फिल्म सूर्या की रिलीज डेट जारी (Sunny Deol New Movie Suryaa Release Date)-

सनी देओल की फिल्म सूर्या का आज फर्स्ट लुक रिलीज किया गाय है। इस फिल्म के डायरेक्टर एम पदमकुमार हैं। तो वहीं आज सनी देओल की फिल्म सूर्या से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। अपने अतीत के साये और वर्तमान में उसका सामना कर रही सच्चाई के बीच फंसे सनी देओल, "अंत से आरंभ तक" के भावपूर्ण संवाद के साथ इस गहन अपराध थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

सनी देओल फिल्म 'सूर्या' में अपने अभूतपूर्व अवतार से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म निर्माताओं ने आज फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया और 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में इसकी रिलीज की घोषणा की। एक जटिल अतीत के बोझ तले दबे सनी का पहला लुक उनके पर्दे पर दिखने वाले भव्य व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। उनकी तीखी निगाहें और गंभीर उपस्थिति एक ऐसे व्यक्ति की ओर इशारा करती हैं जो अपने बीते जीवन और उस सच्चाई के बीच फंसा हुआ है जिससे वह अब बच नहीं सकता। फिल्म के बारे में अपने विचार साझा करते हुए सनी देओल ने कहा, “अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच्चाई का पता लगाता है! पेश है सूर्या: अंत से आरंभ तक! सिनेमाघरों में 20 नवंबर 2026।”


मोशन पोस्टर सूर्या की रहस्यमयी दुनिया की एक झलक पेश करता है, जो "अंत से आरंभ तक" की दमदार टैगलाइन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अतीत और वर्तमान के टकराव के बीच, कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनसुलझे सवालों और दबी हुई सच्चाइयों के जाल में फंस जाता है। एक जांच के रूप में शुरू हुआ यह मामला जल्द ही उसे उसकी उम्मीद से कहीं अधिक जटिल क्षेत्र में ले जाता है, जिससे रहस्य, भावना और टकराव से भरपूर एक रोमांचक क्राइम ड्रामा की पृष्ठभूमि तैयार होती है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story