Batwara 1947 फिल्म की कहानी भी भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों के इर्द-गिर्द

Batwara 1947 Movie: बंटवारे के दर्द को किया याद, सनी देओल ने अमृतसर के पार्टिशन म्यूज़ियम से शेयर की खास झलक

Shikha Tiwari
Published on: 10 Aug 2026 8:30 AM IST
Sunny Deol Movie Batwara 1947
X

Sunny Deol Movie Batwara 1947 (Image Credit- Social Media)

Batwara 1947: आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947', जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जिंटा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे, इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर देशभर के दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। भारत के बंटवारे के दौर पर बनी यह फिल्म अपनी इमोशनल और बड़ी कहानी के साथ सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

बंटवारा 1947 के बारे में बताया सनी देओल ने (Sunny Deol Movie Batwara 1947)-

फिल्म के बड़े मल्टी-सिटी प्रमोशनल कैंपेन के तहत इसकी टीम जयपुर, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ जैसे शहरों का दौरा कर चुकी है और अलग-अलग जगहों पर दर्शकों से जुड़ी है। अब फिल्म की टीम पंजाब पहुंच चुकी है, जहां प्रमोशन को एक बड़े स्तर पर किया जा रहा है। एक ही दिन में बैक-टू-बैक कई कार्यक्रमों के बीच टीम पंजाब के तीन शहरों का दौरा करेगी, जिससे यह किसी फिल्म के लिए किए जा रहे सबसे बड़े और व्यस्त प्रमोशनल दौरों में से एक बन गया है।

'बंटवारा 1947' के पंजाब प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल और करण देओल अमृतसर के पार्टिशन म्यूज़ियम पहुंचे। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर भी इस दौरे की एक झलक शेयर की, जिसमें वह बंटवारे के दौर से जुड़ी तस्वीरों को देखते नजर आए। इन तस्वीरों में उस दौर की दर्दभरी यादें दर्ज हैं, जिन्हें करीब से देखते हुए सनी देओल नजर आए। फिल्म की कहानी भी भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों के इर्द-गिर्द घूमती है, ऐसे में पार्टिशन म्यूज़ियम का यह दौरा फिल्म के प्रमोशन के लिए भी खास रहा।

https://www.instagram.com/stories/iamsunnydeol/3959776080135022555?utm_source=ig_story_item_share&igsh=MWFkdzk4aDJ3eGs4cg==

फिल्म की कहानी और उसके प्रमोशन के लिहाज से पंजाब का खास महत्व है, इसलिए यह राज्य 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल कैंपेन का एक बेहद अहम हिस्सा है।

सनी देओल अपने पंजाब रोड ट्रिप की शुरुआत चंडीगढ़ से करेंगे। इसके बाद वह मोहाली और जालंधर जाएंगे और आखिर में अमृतसर पहुंचकर इस सफर का समापन करेंगे। खास बात यह भी है कि सनी देओल को ड्राइविंग का काफी शौक है, ऐसे में यह रोड ट्रिप उनके लिए और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसके जरिए उनकी पंजाब में लंबी ड्राइव पर जाने की इच्छा भी पूरी होगी।

वहीं, इस प्रमोशनल कैंपेन से प्रीति जिंटा का भी पंजाब से एक खास कनेक्शन जुड़ा है। वह पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। इन खास पर्सनल और सांस्कृतिक कनेक्शन्स के साथ यह पूरा पंजाब रोड ट्रिप 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल कैंपेन का सबसे एक्साइटिंग और यादगार हिस्सा बनने वाला है।

भारत के बंटवारे के दर्दनाक दौर पर बनी 'बंटवारा 1947' एक बेहद इमोशनल कहानी लेकर आ रही है। फिल्म बंटवारे की वजह से लोगों की जिंदगी पर पड़े असर को दिखाने के साथ-साथ इंसानियत, उम्मीद और मुश्किल हालात में भी मजबूत बने रहने की भावना को सेलिब्रेट करती है। फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है और इसे इस साल के सबसे ज्यादा इमोशनल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने की उम्मीद और बढ़ा देता है।

'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story