TRENDING TAGS :
Sunny Deol Video: धर्मेंद्र की शर्ट पहने दिखे सनी देओल, फैंस बोले- ये तो हूबहू धर्मेंद्र पाजी...
Sunny Deol Video: अभिनेता सनी देओल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने पिता की शर्ट पहने नजर आ रहें हैं, जिसे देख फैंस को धर्मेंद्र जी की याद आ गई।
Sunny Deol Video
Sunny Deol Video: सनी देओल की फिल्म इक्का आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना मुख्य किरदारों में हैं, दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, लेकिन एक दिन पहले ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग थी, जहां सनी देओल और उनका पूरा परिवार पहुंचा, इस दौरान सनी देओल ने जो लुक कैरी किया हुआ था, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
सनी देओल ने पहनी धर्मेंद्र की टी-शर्ट
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को गुजरे हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनका परिवार अब तक इस सदमे से बाहर नहीं आ पाया है, जब से सनी देओल, बॉबी देओल या कोई अन्य परिवार का सदस्य धर्मेंद्र के बारे में बातें करते हैं तो सबकी आंखों से आंसू निकल जाते हैं। सनी देओल और बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र को बहुत याद करते हैं, और दोनों ही बड़े खास तरह से अपने पिता को अपने करीब रखते हैं।
बीते दिन सनी देओल जब इक्का की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचें, तो उन्होंने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र की शर्ट पहनी हुई थी। जी हां! सनी देओल पिता धर्मेंद्र की शर्ट में हूबहू उन्हीं की तरह लग रहे थे, एक बार तो फैंस भी उन्हें पहचानने में धोखा खा गए और उन्हें लगा कि सनी देओल धर्मेंद्र हैं। सनी देओल का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया, जिस तरह सनी देओल ने पिता के सामानों के जरिए खुद को उनके करीब रखा है, वह देख फैंस की आंखे नम हो गई। सनी देओल ही नहीं, बल्कि बॉबी देओल भी अब तक कई बार अपने पिता धर्मेंद्र की शर्ट पहने हुए नजर आ चुके हैं।
सनी देओल को धर्मेंद्र के शर्ट में देख फैंस को उनकी याद आ गई और अब वे कमेंट बॉक्स में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "सेम टू सेम धर्मेंद्र की तरह लग रहे हो, मिस यू धरम पाजी।" दूसरे ने लिखा, "सनी देओल बिल्कुल धर्मेद्र की तरह लग रहे हैं।" तीसरे ने लिखा, "सनी देओल को देख धर्मेंद्र जी की याद आ गई।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में फैंस इमोशनल कमेंट्स कर रहें हैं।


