TRENDING TAGS :
Bollywood Actresses Surrogacy: इन हसीनाओं ने तोड़ी परंपराएं, मां बनने के लिए चुना सरोगेसी का रास्ता, एक आज तक हैं कुंवारी
Bollywood Actresses Surrogacy: आज हम आपको बॉलीवुड की उस हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना, आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।
Bollywood Actresses Surrogacy
Bollywood Actresses Surrogacy: मां बनना हर महिला के जीवन का एक खास अनुभव माना जाता है, ऐसे में आज हम मनोरंजन जगत की उस हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने मां बनने के लिए सभी परम्पराओं को तोड़ते हुए सरोगेसी के जरिए मां बनने का निर्णय हैं। इंडस्ट्री में एक नहीं, बल्कि कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया है, वहीं एक नाम जानकर तो आप चौंक ही जाएंगे, क्योंकि वे मां तो बन गईं हैं, लेकिन आज तक कुंवारी हैं।
सरोगेसी के जरिए मां बनने वालीं हसीनाएं
बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बनना पसंद किया, प्रियंका चोपड़ा से लेकर गौरी खान, शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है -
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है। मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के माध्यम से हुआ था, इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद दी थी। प्रियंका और निक अपनी लाडली के साथ लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में रहते हैं ।
गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान का छोटा बेटा अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ है। अबराम का जन्म 27 मई 2013 को हुआ था। अबराम से पहले गौरी खान ने आर्यन खान और सुहाना खान को जन्म दिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी तीसरे बच्चे यानी कि अबराम को भी खुद जन्म देना चाहतीं थीं, लेकिन बार-बार गर्भपात होने की वजह से उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया।
नयनतारा
साउथ अभिनेत्री नयनतारा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। बता दें कि उन्होंने 9 जून 2022 को निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी की थी और अक्टूबर 2022 में उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, शादी के महज चार महीने बाद जुड़वा बच्चों के वेलकम की खबर सुन फैंस हैरान रह गए, हालांकि नयनतारा ने बताया कि बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। नयनतारा के जुड़वां बेटों का नाम उइर और उलगम है।
कश्मीरा शाह
अभिनेत्री कश्मीरा शाह और उनके कॉमेडियन पति कृष्णा अभिषेक भी सरोगेसी के जरिए माता पिता बने। बता दें कि कश्मीरा ने तीन साल तक नेचुरल तरह से गर्भधारण करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं, जिसके बाद उन्होंने IVF की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन 14 बार IVF नाकाम रहा, तब सलमान खान ने उन्हें सरोगेसी की सलाह दी, लंबे संघर्ष के बाद, जून 2017 में सरोगेसी के माध्यम से उनके जुड़वा बेटों का जन्म हुआ।
सनी लियोनी
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया। सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं, उन्होंने 2017 में बेटी निशा को गोद लिया था, इसके बाद 2018 में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों का जन्म हुआ। सनी लियोनी ने जान बूझकर सरोगेसी का रास्ता अपनाया था, क्योंकि वे कभी खुद से गर्भवती नहीं होना चाहती थीं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, शिल्पा शेट्टी ने अपने पहले बेटे वियान को नेचुरल तरह से जन्म दिया था, लेकिन दूसरी बेटी समीषा के लिए उन्होंने सरोगेसी की राह चुनी। बता दें कि शिल्पा शेट्टी दूसरी प्रेग्नेंसी भी नेचुरल चाहतीं थीं, जिसके लिए उन्होंने 5 साल तक कोशिश की, लेकिन 'APLA' नामक ऑटोइम्यून बीमारी के कारण उन्हें कई बार मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा। इसके बाद ही उन्होंने दूसरे बच्चे के लिए ये विकल्प चुना।
प्रीति जिंटा
अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी सरोगेसी का रास्ता अपनाकर मां बनीं हैं। जी हां! प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडएनफ नवंबर 2021 में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों (बेटा - बेटी) के माता पिता बनें, प्रीति जिंटा ने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है। मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने सरोगेसी का रास्ता चुनने से पहले आईवीएफ (IVF) का रास्ता चुना था, लेकिन असफलता के बाद उन्होंने सरोगेसी अपनाया।
संभावना सेठ
भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ आज कल सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, अभी हाल ही में वे मां बनीं हैं, सालों बाद उनके घर में ये खुशियां आईं हैं। संभावना सेठ भी सरोगेसी की वजह से मां बनीं। सरोगेसी का रास्ता अपनाने से पहले संभावना सेठ ने नेचुरल तरह से कंसीव करना चाहा, लेकिन उन्हें कई बार मिसकैरेज झेलना बड़ा, फिर उन्होंने IVF के लिए ट्राई किया, लेकिन वो भी कई बार फेल हुआ, फिर थक हारकर उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया और अब जाकर उनके घर खुशियां आईं। संभावना सेठ ट्विंस (बेटा और बेटी) की मां बनीं हैं।
एकता कपूर
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता एकता कपूर ने शादी किए बिना मां बनने का फैसला किया। एकता कपूर का ये कदम हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग था, जिसके लिए उन्हें काफी कुछ कहा गया, लेकिन जिस तरह आज भी कुंवारी रहकर सिंगल मदर के रूप में आज अपने बेटे की देख रेख कर रहीं हैं, हर कोई उनकी तारीफ करता है, एकता कपूर आज मिसाल बन गईं हैं। बता दें कि एकता कपूर 2019 में सरोगेसी के जरिए बेटे रवि की मां बनीं।


