TRENDING TAGS :
Sushmita Sen: ललित मोदी से पैसों के लिए सुष्मिता सेन ने किया था प्यार? जानिए कितनी अमीर हैं एक्ट्रेस
Sushmita Sen-Lalit Modi: सुष्मिता सेन का नाम जब ललित मोदी के साथ जुड़ा था, उस दौरान एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहा गया था, आइए जानते हैं कि सुष्मिता सेन के पास कितनी संपत्ति है।
Sushmita Sen-Lalit Modi
Sushmita Sen-Lalit Modi: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है, और इसकी वजह ललित मोदी हैं। जी हां! दरअसल ललित मोदी ने सालों बाद सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर बात की, जिसकी वजह से दोनों का नाम फिर सुर्खियों में आ गया है। याद दिला दें कि जब सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता जगजाहिर हुआ था, उस दौरान सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहा गया, लोगों ने उन पर यही इल्ज़ाम लगाए कि सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिश्ता सिर्फ पैसों के लिए रखा, फिलहाल अब खुद सच सामने आ गया है।
सुष्मिता सेन ने पैसों के लिए ललित मोदी संग रखा था रिश्ता
सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने अपने रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान 2022 में किया था, 2022 की जुलाई में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी और अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी, ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते की खबर जैसे ही फैली, एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया, उनकी जमकर आलोचना की गई, इतना ही नहीं, लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया, उन्हें यह कहकर ट्रोल किया गया कि एक्ट्रेस ने ललित मोदी संग रिश्ता सिर्फ पैसों के लिए रखा है, लेकिन अब सालों बाद ललित मोदी ने खुद सच का खुलासा कर दिया।
ललित मोदी ने हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर बात की, और बताया कि सुष्मिता सेन गोल्ड डिगर नहीं, बल्कि डायमंड हैं। ललित मोदी ने कहा, "सुष्मिता एक बहुत ही वंडरफुल लेडी हैं, मुझे नहीं पता कि सुष्मिता ने ये बताया है या नहीं पर उनके पास बहुत ही कीमती हीरे हैं, मैं जितनों को जानते हूं इस प्लानेट पर उनमें से उतना डायनिंग किसी के पास नहीं है, ये सब उन्होंने खुद कमाया है, उनके पास डायमंड का स्टोर है। वह बहुत अमीर महिला हैं, उन्होंने सब कुछ खुद किया है, मेरे साथ रहने के दौरान ऐसा कोई वक्त नहीं था जब मुझे कुछ खर्च करना पड़ा हो। वो सब कुछ खुद भर देती थीं, ऐसा लगता था कि उन्होंने मुझे पाल रखा है। मैं बहुत खुशी से ये कहना चाहूंगा कि सुष्मिता एक सेल्फ मेड लेडी हैं, वो किसी से कभी कुछ भी नहीं लेंगी। लोग कहते थे कि वो गोल्ड डिगर हैं, तो मैं बता दूं कि मैं डायमंड डिगर था।" ललित मोदी ने अपने बयान से साफ कर दिया कि सुष्मिता सेन उनके संग रिश्ते में पैसों के लिए नहीं थीं।
सुष्मिता सेन कितनी अमीर हैं
सुष्मिता सेन ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। हालांकि सुष्मिता सेन अब पर्दे पर उतना नजर नहीं आतीं। सुष्मिता सेन बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं, GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। सुष्मिता ने इतनी बड़ी संपत्ति सिर्फ फिल्मों के दम पर नहीं खड़ी की है, बल्कि वे वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस वेंचर्स और इंवेस्टमेंट से भी मोटी कमाई करती है। सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन तो आपके होश उड़ा देगा, उनकी गैराज में मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूपे, बीएमडब्ल्यू एक्स6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू7, लेक्सस एलएक्स 470 और फिएट लाइनिया जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।


