System Movie 2026 Review: कैसी है सोनाक्षी-सिन्हा ज्योतिका की सिस्टम? क्या है कहानी, पढ़ें

System 2026 Review: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ रिलीज हो चुकी है, आइए जानते हैं ये फिल्म कैसी है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 May 2026 4:06 PM IST
System 2026 Movie Review
X

System 2026 Movie Review

System 2026 Movie Review: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की मच अवेटेड फिल्म सिस्टम 22 मई यानी कि आज से ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है, सिस्टम एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका के अलावा इस फिल्म में आशुतोष गोवारिकर , अदिनाथ कोठारे और सयंदीप सेनगुप्ता जैसे कलाकार हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो अंत तक दर्शकों को खुद से बांधे रहने दे कामयाब हो जाती है, हालांकि एक दो जगह थोड़ी कमी नजर आएगी, लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म एक मस्ट वॉच फिल्म है।

सिस्टम मूवी की कहानी

सिस्टम मूवी की कहानी नेहा राजवंश की है, जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रहीं हैं, नेहा राजवंश एक नामी वकील रवि राजवंश की बेटी है, बता दें कि रवि राजवंश के रोल में आशुतोष गोवारिकर हैं। नेहा अपने पिता की तरह ही एक बड़ी वकील बनना चाहतीं हैं, लेकिन उनके पिता रवि साफ कहते हैं कि वह किसी एहसान या रिश्ते की वजह से अपनी बेटी को आगे नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि नेहा को पहले खुद को साबित करना होगा, बस फिर क्या था, नेहा खुद को साबित करने में जुट जाती है और इस दौरान उसकी मुलाकात सारिका से होती है, जिसका रोल ज्योतिका अदा कर रहीं हैं, सारिका एक स्टेनोग्राफर है, जो अपने घर की सारी जिम्मेदारियां अकेले संभाल रही है। उसका पति व्हीलचेयर पर है, सारिका सिर्फ टाइपिंग का काम नहीं जानती, बल्कि उसे कानून और मुकदमों की भी अच्छी समझ है। जिस वजह से नेहा उसे अपने साथ काम करने का ऑफर देती है और यही से कहानी एक नया मोड़ लेती है। कहानी में एक ऐसा पल आता है, जब नेहा कोर्ट में अपने पिता के ही खिलाफ खड़ी हो जाती है, इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा।


सिस्टम मूवी रिव्यू

सिस्टम को मिल रहे रिस्पांस के बारे में बताएं तो फिल्म की दर्शक तारीफ कर रहें हैं, ज्योतिका एक बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं, उन्होंने सारिका के किरदार में कमाल कर दिया है और सोनाक्षी सिन्हा का बेहद पॉवरफुल अंदाज देखने को मिला, उन्होंने नेहा के रूप में बहुत ही जबरदस्त परफॉमेंस दी है। हालांकि फिल्म का प्लॉट ट्विस्ट थोड़ा कमजोर नजर आया, लेकिन कलाकारों की अदाकारी ने उस कमी को पूरा कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की ये फिल्म वन टाइम वॉच है। बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिसे दर्शक प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story