TRENDING TAGS :
Taarak Mehta के गोली को ये क्या हुआ? एक्टिंग छोड़ अब लोगों के घरों में जाकर बना रहे खाना
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Goli: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोली एक्टिंग छोड़ अब लोगों के घरों में खाना बनाना का काम शुरू कर चुके हैं, उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, आइए दिखाते हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Goli (Photo- Social Media)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Goli: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, शो की कास्ट में अब तक कई बदलाव हुए, कई नए चेहरे आए और कई पुराने चेहरे गायब हुए, लेकिन इन सबके बावजूद इस शो की चमक कम नहीं हुई, दर्शक इसे आज भी उतना ही प्यार देते हैं। इसी के साथ ही इस शो का हिस्सा बने सभी एक्टर्स भी किसी न किसी कारणवश चर्चाओं में रहते हैं, वहीं अब कुश शाह को ही देख लीजिए, कुश शाह जो इस सीरियल में गोलू का किरदार निभा चुके हैं, उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, दरअसल एक्टिंग छोड़ गोलू अब लोगों के घर में खाना बनाने का काम शुरू कर चुके हैं।
एक्टिंग छोड़ गोलू ने शुरू किया खाना बनाने का काम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अभिनेता कुश शाह ने डॉक्टर हंसराज हाथी के बेटे गोलू का किरदार निभाया था, गोलू के किरदार में कुश शाह को ऑडियंस का खूब प्यार मिला। लंबे समय तक गोलू के किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कुश शाह ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए शो को अलविदा कह दिया था। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुश शाह दूसरे के घरों में खाना बनाते नजर आ रहें हैं।
कुश शाह उर्फ गोलू का दूसरे के घरों में खाना बनाने का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल कुश शाह ने अपने इस वीडियो को खुद शेयर किया है, उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, और उसी के कंटेंट के लिए कुश दूसरे के घरों में जाकर खाना बना रहें हैं। कुश द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर कह रहें हैं उन्हें खाना खाने से ज्यादा बनाना पसंद है, वे अपने वीडियो में किसी भी रैंडम इंसान से पूछते हैं कि क्या आपके घर में खाना बना सकते हैं? इसके बाद वो एक घर में जाकर खाना अपनी पसंद का खाना भी बनाते हैं।
कुश अपने वीडियो में कह रहें हैं कि, "आप लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा प्यार दिया है, तो ये समय है आप लोगों को वो प्यार लौटाने का। मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है... खाना, खाना नहीं। तो मैं आप लोगों के लिए, मतलब किसी एक के लिए खाना बनाऊंगा। मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए मैं लोगों से पूछूंगा और देखते हैं कि कौन मुझे ये परमिशन देता है कि मैं उसके घर में जाकर खाना बनाऊं। मैं अपनी स्पेशल डिश बनाऊंगा।" कुश ने बहुत से लोगों से खाना बनाने के बारे में पूछते हैं, लेकिन उन्हें सभी ने मना कर दिया, फिर एक परिवार तैयार हुआ और खुश ने वहां जाकर अपनी पसंदीदा डिश बनाई। कुश के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं।


