×

क्यों 'तैमूर' को मिल रही स्टार किड होने की सजा, जब इंडिया में हैं 5 हजार से ज्यादा 'तैमूर'

By
Published on: 22 Dec 2016 10:23 AM GMT
क्यों तैमूर को मिल रही स्टार किड होने की सजा, जब इंडिया में हैं 5 हजार से ज्यादा तैमूर
X

kareena-kapoor

लखनऊ: वो बच्चा जिसे जन्म लिए हुए अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं, वो नवजात जिसने अभी तक शायद ठीक से आंखें नहीं खोली हैं, न जाने कितने ही लोगों की गालियों का शिकार हो चुका है। कितने ही लोग उस मासूम को राक्षस, पत्थरदिल, ओसामा बिन लादेन और औरंगजेब जैसे नामों से बुला रहे हैं। उस मासूम की गलती सिर्फ इतनी है कि उसके पिता ने उसका नाम 'तैमूर' रख दिया है। उस मासूम को तो अभी अपने नाम का मतलब भी नहीं पता है, पर लोग तो ऐसे निशाना बना रहे हैं, जैसे कि करीना कपूर खान ने असली 'तैमूर' को जन्म दे दिया है।

फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर सब जगह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बच्चे को कोसा जा रहा है। पर उस नवजात को कोसने वाले शायद यह नहीं जानते हैं कि 'तैमूर' का मतलब आखिर होता क्या है? 'तैमूर' शब्द का अर्थ होता है 'लोहा' यानी कि 'मजबूत इरादों वाला।' डेमोक्रेटिक देश में हर मां-बाप को इजाजत होती है कि वह अपने बच्चे का जो नाम चाहे, वह रख सकते हैं। यही सैफ अली खान ने किया है। पर 'तैमूर' नाम रखने के बाद वह बच्चा लोगों की नजरों में ऐसे चढ़ गया है, जैसे वह आतंकवादी हो।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे 'तैमूर' नाम पर हो रहा तमाशा

kareena-kapoor

जब से सैफ अली खान ने अपने बच्चे का नाम 'तैमूर' रखा है, तब से लोग उस मासूम के बारे में बुरा-भला बोल रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा कि कि उसकी मां यानी कि करीना कपूर पर आखिर क्या बीतेगी? वह मां जिसने अपने बच्चे के लिए न जाने कितने सपने देखे होंगे। पर सिर्फ उस मासूम के नाम से लोगों ने करीना कपूर को भी डायन और न जाने क्या-क्या बना डाला? सोचने वाली बात यह है कि सैफ और करीना के बच्चे को क्या सिर्फ 'स्टार बेबी' होने की सजा मिल रही है?

दरअसल लोग 'तैमूर' नाम को चौदहवीं शताब्दी के क्रूर शासक तैमूरलंग से जोड़कर देख रहे हैं। 'तैमूर' ने पश्चिम एशिया से लेकर मध्य एशिया होते हुए भारत तक खूब लूटपाट और नरसंहार किया था। भले ही करीना और सैफ के बच्चे के नाम को लोग एक्सेप्ट न कर पा रहे हों, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडिया में 5 हजार से ज्यादा 'तैमूर' नाम के लोग हैं। फिर उनके नाम पर लोग ऑब्जेक्शन क्यों नहीं करते?

आगे की स्लाइड में जानिए इंडिया में मौजूद 'तैमूर' नाम के लोगों के बारे में

इलेक्शन कमीशन के रिकार्ड्स के अनुसार इंडिया में 5,524 ऐसे लोग हैं, जिनके नाम तैमूर हैं वहीं 'तैमूर' नाम से मिलते-जुलते हजारों नाम हैं। जिनकी इंग्लिश स्पेलिंग अलग है। ऐसे नामों को 5,524 में नहीं जोड़े गए हैं। 'तैमूर' नाम के लोग सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में हैं। पश्चिम बंगाल में 'तैमूर' नाम के करीब 3,315 लोग हैं। जबकि इंडिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रदेश यानी की उत्तर प्रदेश में इस नाम के लोगों की संख्या 588 है। झारखंड में 'तैमूर' नाम के 228, महाराष्ट्र में 661 और बिहार में 558 लोग हैं। ऐसे में जब पूरे इंडिया में 'तैमूर' नाम के लोग मौजूद हैं, तो सिर्फ सैफ और करीना के बच्चे के नाम पर ही इतना तमाशा क्यों?

कहते हैं कि किसी की इमेज को बिगाड़ना तो बहुत आसान है, लेकिन किसी की ख़ुशी देख पाना बहुत ही मुश्किल। समझ नहीं आ रहा है कि कल तक जो बेबो करीना और सैफ अली खान के दीवाने हुआ करते थे, आज वह उनके बच्चे के नाम को क्यों नहीं एक्सेप्ट कर पा रहे हैं? लोग क्यों नहीं समझ रहे कि क्या नाम रखने से वह हो जाएगा? क्या वह क्रूर हो जाएगा? आज इंडिया में हर कोई स्वतंत्र है। ऐसे में अगर सैफीना अपने बच्चे का नाम 'तैमूर' रखते हैं, तो गलत क्या है?

हैरानी की बात तो यह है कि ऐसी हरकतें पढ़े-लिखे लोग कर रहे हैं हैं, जिन्हें एलीट क्लास का दर्जा प्राप्त है।

Next Story