TRENDING TAGS :
Teejan Bai Death: कौन थी पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई? की थी दो शादियां, जानिए डिटेल में
Teejan Bai Death: छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया है।
Teejan Bai Death
Teejan Bai Death: भारतीय लोक कला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल देश की प्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई 70 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गईं। तीजन बाई लंबे समय से बीमार चल रही थीं, और रायपुर AIIMS में भर्ती थीं। तीजन बाई डॉक्टरों की निगरानी में थी, लेकिन आज सुबह करीब 3:15 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और उन्होंने अस्पताल में ही अपनी आखिरी सांस ली। तीजन बाई जैसी महान हस्ती के निधन की खबर से भारतीय लोक कला जगत में मातम छा गया है।
कौन थीं तीजन बाई
तीजन बाई का जन्म 24 अप्रैल 1956 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुआ था। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी, हालांकि उस दौरान महिलाओं का मंच पर गाना समाज में स्वीकार नहीं किया जाता था, जिसके लिए तीजन बाई को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सभी रूढ़ियों को तोड़ते हुए उन्होंने मंच पर प्रदर्शन करना शुरू किया, पंडवानी को बचाए रखा और उसे पॉपुलर बनाया।
पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई ने अपने इस करियर में करीब पांच दशकों तक राज किया, भारत के साथ ही, तीजन बाई ने पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। वह पंडवानी की 'कापालिक शैली' में प्रदर्शन करने वाली पहली महिला कलाकार थीं, जिसमें खड़े होकर हाथ में तंबूरा लेकर दमदार आवाज में महाभारत की कथाएं सुनाई जाती हैं। तीजन बाई जब भी मंच पर आती थी, लोग उन्हें सुनने के लिए बेताब हो जाते थे।
देश के सर्वोच्च सम्मान से हो चुकीं हैं सम्मानित
भारतीय संस्कृति और लोक कला में गायिका तीजन बाई के अद्वितीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। तीजन बाई सर्वोच्च सम्मान जैसे पद्म श्री (1987/88), पद्म भूषण (2003), पद्म विभूषण (2019) से सम्मानित हो चुकीं हैं।
तीजन बाई का परिवार
तीजन बाई जब 12 वर्ष की थी, तभी उनकी शादी हो गई थी, लेकिन जब उन्होंने मंच पर गाना शुरू किया तो उन्हें समाज से निकाल दिया गया, जिस वजह से उनकी पहली शादी टूट गई और उन्होंने अकेले रहने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने कई सालों बाद तुलसी देशमुख से दूसरी बार शादी रचाई और अब उनके परिवार में बच्चे और नाती-पोते भी हैं।


