Tej Pratab Yadav ने शादी के लिए प्रपोज किया इस विदेशी मॉडल को, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Tej Pratap Yadav Irina Rai: तेज प्रताप यादव इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसके पीछे की वजह है उनका राइज एंड फॉल सीजन 2 में इरिना राय को प्रपोज करना

Shikha Tiwari
Published on: 7 Oct 2026 4:30 PM IST
Tej Pratap Yadav  Pratap Yadav Proposed Irina Rai Rise And Fall Season 2 Video
X

Tej Pratap Yadav Pratap Yadav Proposed Irina Rai Rise And Fall Season 2 Video (Image Credit- Social Media)

Rise And Fall Season 2 Tej Pratap Yadav: राइज एंड फॉल सीजन 2 इस समय काफी लोकप्रियता वाला शो बन गया है। इसने बिग बॉस 20 को भी टक्कर दे दिया है। राइज एंड फॉल सीजन 2 के चर्चाओं में रहने की वजह है। इस बार इस शो में आए हुए कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव की हो रही है। जहाँ वो शहजाद पूनावाला के अनुसार अपना गेम खेल रहे हैं। और पहले हफ्ते ही अल्टीमेट रूलर बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव विदेशी मॉडल और को-कंटेस्टेंट इरिना रॉय के साथ मजाक-मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें उन्होंने इरिना को प्रपोज किया है।

तेज प्रताप यादव ने इरिना रॉय को किया प्रपोज (Tej Pratap Yadav Praposed Irina Rai)-

राइज एंड फॉल सीजन 2 की शुरूआत में ही तेज प्रताप यादव ने सारा और इरिना में से इरिना को चुना और कहा कि उनको वो पहली ही नजर में पसंद आ गई हैं। यहीं नहीं इन दोनों के बीच नोकझोक और भी चीजें दर्शकों को देखने को मिलती रही हैं। अब जाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 के प्रोमों में दिखाय गया है कि तेज प्रताप यादव ने इरिना को शादी के लिए प्रपोज किया है। जिसपर इरिना हँसते हुए नजर आई हैं। यही नहीं तेज प्रताप यादव ने इरिना से कहा कि हम चले जाएंगे तो क्या करोगी, इरिना ने कहा की मैं अपनी जान दे दूंगी। जिसके बारे में तेज प्रताप यादव शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी से जिक्र करते हुए नजर आए हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


तेज प्रताप यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं तेज प्रताप यादव को नेटिजन्स द्वारा लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है कि एक नेता होकर उनका ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story