TRENDING TAGS :
Bhojouri Bawaal: पवन सिंह को 'बेकार' तो निरहुआ को 'घटिया'! तेज प्रताप यादव के बयान ने मचाया बवाल
Bhojpuri Bawaal: तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और पवन सिंह पर हमला बोला है।
Tej Pratap Yadav Slams Nirahua
Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के हर नए एपिसोड में काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है, हर एक एपिसोड में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसकी वजह से विवाद भी शुरू हो जा रहा है। जहां अब तक काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह के बीच बहसबाजी देखने को मिली, वहीं अब तेज प्रताप यादव ने निरहुआ और पॉवर स्टार पवन सिंह पर तंज कसा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
तेज प्रताप ने पवन सिंह और निरहुआ पर कसा तंज
भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर जारी किया गया है। प्रोमो में तेज प्रताप यादव भोजपुरी स्टार निरहुआ और पवन सिंह पर तंज कसते नजर आए, उनकी बात सुन निरहुआ ने भी उन्हें काफी कुछ भला बुरा कहा।
भोजपुरी बवाल के वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं निरहुआ और पवन सिंह एक साथ चिल करते नजर आ रहें हैं, और सामने टीवी पर तेज प्रताप यादव को देख रहें हैं, जिसमें तेज प्रताप यादव पब्लिक के बीच बैठे हुए हैं और पवन सिंह की तस्वीर दिखाकर कहते हैं - ये कौन है? वहां मौजूद लोग बोलते हैं - पवन सर.., या सुन तेज प्रताप यादव कहते हैं - ये बेकार है। इसके बाद तेज प्रताप यादव निरहुआ की तस्वीर दिखाते हैं और सेम सवाल पूछते हैं, उनके इस सवाल के जवाब में एक महिला कहती है - हम इनकी मूवी नहीं देखते, घटिया लगता है, यह सुन तेज प्रताप यादव भी कहते हैं कि मुझे भी घटिया लगता है।
तेज प्रताप यादव के मुंह से खुद के लिए घटिया शब्द सुनकर निरहुआ भड़क जाते हैं और वो कहते हैं - इस तरह से हमको नीचा दिखाना चाहोगे, तो जो हाल उनका है, उसके जिम्मेदार वही है, आप कौन हो? क्या उखाड़े हो? चल हट। तेज प्रताप यादव, निरहुआ और पवन सिंह के इस सामने आए प्रोमो पर दर्शक जमकर रिएक्ट कर रहें हैं, जहां बहुत से लोग तेज प्रताप यादव को सपोर्ट कर रहें हैं, वहीं कुछ निरहुआ और पवन सिंह के सपोर्ट में हैं।


