Temptation Island India: नेशनल टेलीविजन पर इस हॉट कपल ने किया लिपलॉक किस, वायरल हो रहा वीडियो

Temptation Island India: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी करोड़ों लोगों की फेवरेट हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Dec 2023 7:09 PM IST (Updated on: 31 March 2026 4:01 PM IST)
Temptation Island India
X

Temptation Island India (Photo- Social Media)

Temptation Island India: टेलीविजन हैंडसम हंक करण कुंद्रा इस समय अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ रियलिटी शो "टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया" को होस्ट कर रहें हैं। करण कुंद्रा अपने लुक और पर्सनालिटी की वजह से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं, यही नहीं लाखों करोड़ों लोगों के फेवरेट एक्टर भी हैं। इसी बीच करण कुंद्रा को लेकर खबर आई कि उनके शो में बहुत जल्द उनकी लेडी लव यानी कि तेजस्वी प्रकाश की स्पेशल एंट्री होने वाली है, जिसके बाद से तो इस कपल के फैंस की उत्सुकता दोगुना बढ़ गई थी, क्योंकि फैंस इस जोड़ी को एकसाथ स्क्रीन पर देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं अब शो में इस जोड़ी की कमाल की केमिस्ट्री नजर आने वाली है, जिसकी एक छोटी सी झलक भी सामने आ चुकी है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया लिपलॉक

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी करोड़ों लोगों की फेवरेट हैं। फैंस इन्हें एकसाथ देख खुशी से झूम उठते हैं। दोनों जहां भी जाते हैं, सभी का ध्यान खुद की ओर ही खींच लेते हैं, कभी अपने ड्रेसिंग सेंस से तो कभी अपनी हॉट केमिस्ट्री से। अब करण और तेजस्वी की हॉट और तीखी केमिस्ट्री दर्शकों को "टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया" में देखने को मिलने वाली है। जी हां! सोशल मीडिया पर आने वाले एपिसोड की छोटी-छोटी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें करण और तेजस्वी अपनी शानदार केमिस्ट्री से आग लगाते नजर आ रहें हैं।




वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की एक और हॉट क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दोनों लिपलॉक किस करते दिख रहें हैं। ट्विटर पर करण और तेजस्वी की लिपलॉक वाली क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। किसी ने शो के इस एपिसोड को लेकर उत्सुकता जताई है तो, किसी की इन्हें क्यूट तो किसी ने हॉट जैसा कॉम्प्लीमेंट दिया है।




बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी करण और तेजस्वी की लव स्टोरी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी के बारे में बताएं तो दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत "बिग बॉस" के घर में हुई थी। लंबे समय तक बिग बॉस के घर में एकसाथ रहते हुए दोनों बेहद करीब आ गए थे, और अब समय के साथ ही इनके बीच का प्यार भी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अक्सर ही दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं, फैंस उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं जब दोनों ऑफिशियल तौर पर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story