कौन हैं एक्टर Bharat Kanth ? जिनकी सड़क हादसे में हुई मौत

Who Is Bharat Kanth Death: तेलुगु एक्टर भरत कांत और साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत हो गई है, चलिए जानते हैं इनके बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2026 1:44 PM IST
Who Is Telugu Actor Bharat Kanth And Sai Trilok Death
X

Telugu Actor Bharat Kanth And Sai Trilok Death (Image Credit- Social Media)

Telugu Actor Bharat Kanth Death: तेलुगु फिल्म इंड्रस्टी के लिए आज का दिन खराब दिनों में से एक दिन हैं। बता दे कि तेलुगु फिल्म अभिनेता भरत कांत और साई त्रिलोक का सड़क हादसे में देहांत हो गया है। भरत कांत और उनके दोस्त साई त्रिलोक की जान चली गई, जब उनकी कार आदिबतला के पास आउटर रिंग रोड पर एक कंटेनर लॉरी से टकरा गई। 31 वर्षीय अभिनेता की अचानक मृत्यु से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है, प्रशंसक और हस्तियां युवा कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन भरत कांत

तेलुगु एक्टर भरत कांत कौन हैं? (Who Is Telugu Actor Bharat Kanth)-

भरत कांत मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। वो एक एक्टर, डांस और डिजिटल क्रिएटर के तौर पर जाने जाते थे। उनकी फैन फॉलोंइंग बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर थी। इंस्टाग्राम पर 42000 से भी ज्यादा उनके फॉलोअर्स थे। और वे अपने रील्स, डांस वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए खासकर युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय थे। सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के अलावा, भरत कांत ने तेलुगु फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने चेन्ना नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म 'ग्रामम' में अभिनेत्री रूपा श्रीदेवी के साथ अभिनय किया था। उन्हें 2024 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म 'टेनेंट' में भी देखा गया था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एग्जिट नंबर 12 के पास हुई। बताया जा रहा है कि भरत कांत कार चला रहे थे जब उन्होंने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और हाईवे पर आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक से टकरा गए। बताया जा रहा है कि टक्कर बेहद भीषण थी। रिपोर्टों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कंटेनर लॉरी के पिछले पहिये भी उखड़ गए। भरत कांत और साई त्रिलोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। आदिबतला इंस्पेक्टर बी रवि कुमार ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया, “जब कार एग्जिट नंबर 12 के पास पहुंची, तो कार चला रहे भरत कंठ ने आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी। भरत कंठ और साई त्रिलोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story