Thalapathy Vijay सीएम तो बन गए, लेकिन परिवार पूरी तरह से टूट गया

Thalapathy Vijay News: थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ले चुके हैं लेकिन हर तरफ उनके परिवार को लेकर चर्चा हो रही है, सबने उनको बधाई दी लेकिन पत्नी और बच्चों ने नहीं दी

Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2026 10:30 AM IST (Updated on: 11 May 2026 10:03 PM IST)
Thalapathy Vijay Wife And Children
X

Thalapathy Vijay Become CM His Wife And Children Not Attend Oath Ceremony (Image Credit-Socia Media) 

Thalapathy Vijay Family: थलापति विजय जिनकी पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में भारी जीत हासिल की है। और इसके साथ ही एक नया इतिहास रच दिया है। कल थलापति विजय का शपथ समारोह था। जिसमें उनका पूरा परिवार, उनके करीबी दोस्त और उनकी रिव्यूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा भी शामिल हुई थी। लेकिन इन सबके बीच यदि किसी चीज को लेकर चर्चा हो रही थी तो वो थलापति विजय की पत्नी और उनके बच्चों की जोकि इस शपथ समारोह का हिस्सा नहीं बने। जिसके बाद Thalapathy Vijay की काफी आलोचना भी हुई।

थलापति विजय के शपथ समारोह से पत्नि और बच्चों ने बनाई दूरी (Thalapathy Vijay Oath Ceremony Wife And Children Not Attend)-

रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हजारों प्रशंसकों और समर्थकों की जोरदार तालियों के बीच सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, क्योंकि उनके नवगठित राजनीतिक दल ने औपचारिक रूप से राज्य में सत्ता संभाली। जैसे ही उन्होंने "सी जोसेफ विजय एनम नान... (मैं, सी जोसेफ विजय)" कहकर शपथ लेना शुरू किया, स्टेडियम के अंदर मौजूद 2,500 लोग तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे।

तो वहीं थलापति विजय के शपथ समारोह में उनका परिवार उनके माता-पिता और अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा थलापति विजय की रिव्यूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनी। थलापति विजय के परिवार से काफी अच्छे से मुलाकात की पूरी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रही। तो वहीं इन सबके बीच सबकी नजरें थलापति विजय की पत्नी संगीता और उनके बच्चों को ढूंढ रही थी। थलापति विजय के जीवन का इतना बड़ा दिन जहाँ पर हर कोई उनको बधाई दे रहा है। लेकिन उनकी खुद की पत्नी और बच्चों ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी, नाहि उस समारोह का हिस्सा बने।

बता दे कि थलापति विजय की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करते हुए। उनपर आरोप लगाया था कि वो उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। शादी होने के बाद भी उनका किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ संबंध है। इसके साथ ही एलिमनी और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी काफी खबरें आई थी। तो वहीं थलापति विजय के बेठे जेशन ने तलाक की खबरों के बीच अपने नाम के आगे से अपने पिता का सरनेम तक हटा दिया। जिससे साफ हो जाता है कि बच्चे थलापति विजय से कितना नाराज है। और शपथ समारोह में ना आना उनकी नाराजगी साफ जाहिर करता है। जून के महीने में थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीत की तलाक पर सुनवाई कोर्ट में होगी।




थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता की लव-स्टोरी (Thalapathy Vijay And Wife Sangeeta Love Story)-

थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता की लव-स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दे कि संगीता लंदन बेस्ड बिजनेस मैन की बेटी थी। जोकि थलापति विजय की बहुत बड़ी फैन थी। और उनसे मिलने के लिए वो भारत आई थी। उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थी। तो वहीं संगीत की मासूमियत देखकर थलापित विजय भी अपना दिल हार बैठे। संगीत ने अपनी लग्जरी लाइफ छोड़कर थलापति विजय संग 1999 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी, बेटी थलापति विजय की फिल्म थेरी में नजर आ चुकी है। तो वहीं बेटा निर्देशक के रूप अपना करियर शुरू कर रहा है। तो वहीं 2026 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story