TRENDING TAGS :
Thalapathy Vijay की फिल्म Jana Nayagana का कनाडा में चला जादू, देखें वीडियो
Thalapathy Vijay Canada Fans Video: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, कनाडा में फैंस ने मनाया जश्न
Thalapathy Vijay Canada Fans On Jana Nayagan Movie (Image Credit- Social Media)
Thalapathy Vijay Fans Video: साउथ के सुपरस्टार और सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। जना नायकन के रिलीज के बाद से ही थलापति विजय के फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्सुकत नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट शो शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है। केवल भारत में ही नहीं अपितु में विदेशों में भी थलापति विजय की फिल्म जना नायकन का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिली है। जना नायकन रिलीज के बाद थलापति विजय के फैंस का वीडियो कनाडा से सामने आया है।
कनाडा में जना नायकन के रिलीज पर फैंस ने मनाया जश्न (Thalapathy Vijay Canada Fans Celebrate Jana Nayagna Release)-
थलापति विजय के फैंस ने उनकी फिल्म जना नायकन के रिलीज पर जमकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ थलापति विजय के फैंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में जना नायकन को देखने वाले फैंस ने अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया है। जैसा कि सभी को पता है कि थलापति विजय की ये आखिरी फिल्म है। इसलिए ये फिल्म थलापति विजय के फैंस के लिए काफी खास होने वाली है। क्योंकि वो अपने एक्टर को फिर से बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए नहीं देख पाएंगे।
थलापति विजय ने राजनीति में आने के बाद ये अनाउंस किया था कि ये जन नेता उनकी आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म के रिलीज के लिए फिल्म के मेकर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। क्योंकि फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा था। और रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर भी लीक हो गई थी। अब जाकर थलापति विजय की जना नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
कनाडा से वीडियो सामने आई है। जिसमें थलापति विजय के फैंस को जना नायकन के रिलीज के बाद जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। फैंस मॉल में ढ़ोल-नगाड़े पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


