TRENDING TAGS :
Jana Nayagan देख इमोशनल हुए फैंस Thalapathy Vijay का किया दूध से अभिषेक और आरती, देखें
Thalapathy Vijay Fans Jana Nayagan Release: थलापति विजय के फैंस ने उनकी फिल्म जना नायकन के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में की उनका दूध से अभिषेक और आरती देखें वीडियो
Thalapathy Vijay Fans Jana Nayagan Video (Image Credit- Social Media)
Thalapathy Vija Fans Video: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। जिस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आज उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि थलापति विजय की ये आखिरी फिल्म है, जिसमें वो बतौर लीड रोल एक्टर के तौर पर काम करने वाले हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कहा था कि वो अब फिल्मों में काम नहीं करेंगे। यहीं नहीं थलापति विजय की फिल्म जन नेता के मेकर्स को काफी ज्यादा विवादों का सामना करना पड़ा था। फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया जाना था। थलापति विजय की फिल्म जना नायकन सिनेमाघरों में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म को अनिश्चित काल तक रोक दी गई थी। अब जाकर फिल्म 23 जुलाई 2026 को रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही उनके फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए।
थलापति विजय की फिल्म जना नायकन के रिलीज पर फैंस हुए इमोशनल वीडियो वायरल (Thalapathy Vijay Fans Get Emotional Jana Nayagan Release Video)-
थलापति विजय इस समय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। वहाँ की जनता ने बता दिया कि थलापति विजय उनके लिए ना केवल ऑन स्क्रीन ही हीरो हैं बल्कि वो उनको रियल लाइफ हीरो मानते हैं। यही वजह है कि थलापति विजय ने भी अपने सीएम के दायित्व को निभाने के लिए फिल्मी करियर से सन्यास से लिया। और जना नायकन उनकी आखिरी फिल्म है। फिल्म की कहानी भवगंत केसरी की रीमेक है, ऐसी खबरें सामने आई। यही नहीं फिल्म को सर्टिफिकेट ना मिलने पर फिल्म को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया था। जिसकी वजह से अन्य सेलेब्स ने फिल्म के लीक पर कड़ी आपत्ति जताई थी और फिल्म के मेकर्स को सपोर्ट किया था।
Jana Nayagan के लीक होने के बाद भी थलापति विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही काफी अच्छी रही है। यही नहीं Jana Nayagan के रिलीज होने के बाद थलापति विजय के फैंस का वीडियो सिनेमाघरों से सामने आ रहा है। जिसमें उनका दूध से अभिषेक किया जा रहा है और यही नहीं उनकी आरती उतारी जा रही है। फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
जना नायकन के बारे में बता दे कि भगवंत केसरी की पूरी रीमेक नहीं है। फिल्म का 50 प्रतिशत सिर्फ उससे मिलता है। लेकिन फिल्म के विलेन की कहानी को अलग तरीके से दिखाया गया है।


