TRENDING TAGS :
Jana Nayagan: थलपति विजय की जन नायगन को अब तक नहीं मिली सेंसर से हरी झंडी, मुश्किलें बरकरार
Jana Nayagan: थलपति विजय की जन नायगन की मुश्किलें अब तक कम नहीं हुई है, जी हां! सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।
Thalapathy Vijay Jana Nayagan
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: थलपति विजय फिल्मी दुनिया से संन्यास लेकर तमिलनाडु में CM के पद पर काम कर रहें हैं, उनके काम को देख उनकी तारीफ भी खूब हो रही है। बता दें कि विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन है, जो इस साल की शुरुआत में ही रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा हरी झंडी न मिलने की वजह से अब तक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई। वहीं जब विजय ने चुनाव जीता और वे CM बनें, उसके बाद से फिर चर्चाएं होने लगीं हैं विजय की आखिरी फिल्म जल्द रिलीज हो सकती है, मई में कुछ डेट्स सामने आए, और अब कहा जा रहा है कि विजय के जन्मदिन यानी कि 22 जून को फिल्म रिलीज हो सकती है, लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा कर दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म के बारे में क्या कहा।
जन नायगन को अब तक नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट
थलपति विजय की फिल्म जन नायगन अब तक नहीं रिलीज हो पाई है क्योंकि फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया गया, जिस वजह से फिल्म अटकी पड़ी है, लेकिन कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि जन नायगन को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन वहीं अब जन नायगन के प्रोड्यूसर साहब ने खुद हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
जन नायगन के प्रोड्यूसर ने हाल ही में खुलासा किया कि जन नायगन को अब तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है और जब तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तब तक फिल्म की रिलीज डेट का बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। प्रोड्यूसर साहब ने यह भी कहा कि सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही वे फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान शानदार अंदाज में करेंगे।
जन नायगन कब होगी रिलीज
थलपति विजय की जन नायगन को लेकर उनके फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, वैसे तो विजय के फैंस उनकी हर एक फिल्म के लिए ही उत्सुक रहते हैं, लेकिन ये फिल्म कुछ ज्यादा ही स्पेशल है, क्योंकि जन नायगन विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। जन नायगन फिल्म लीक भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है, वे एक आखिरी बार विजय को पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि इस फिल्म में विजय के साथ ही पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं, फिल्म एक्शन से भरपूर है, देखना होगा कि आखिर कब ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे पाती है।


