TRENDING TAGS :
Jana Nayagan OTT Release: सिनेमाघरों के बाद जना नायकन किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Jana Nayagan OTT Release Date: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी चलिए जानते हैं
Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan OTT Release Date (Image Credit- Social Media)
Jana Nayagan OTT Release: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। ये फिल्म उस समय से रिलीज की राह देख रही है। जिस दिन से थलापति विजय ने ये अनाउंस किया था कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र ना मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती गई। इसके साथ ही फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक भी हो गई। जिसकी वजह से फिल्म के मेकर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। अब जाकर जना नायकन को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। जब थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 23 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। चलिए जानते हैं फिल्म के रिलीज से पहले ही की किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
थलापति विजय जना नायकन कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ( Thalapathy Vijay Jana Nayagan OTT Release Date)-
थलापति विजय की फिल्म जना नायकन का निर्देशन एच विंटो ने किया है। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल निगेटिव किरदार में, पूजा हेगड़े और अन्य फिल्म का हिस्सा बनेंगे। ये साल की सबसे चर्चित फिल्म है। जना नायकन जिसको जन नेता के नाम से भी दर्शक जानते हैं। थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म है। थलापति विजय ने राजनीति में आने से पहले कहा था कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे। जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। जना नायकन की बात करें तो थलापति विजय की ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों को फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है।
रिपोर्ट कि माने तो जना नायकन सिनेमाघरों के बाद अमेजान प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अन्य फिल्मों की तरह


